Lokpal Day Celebration 2025: लोकपाल दिवस 16 जनवरी को, अन्ना हजारे संग ये जज होंगे सम्मानित
समारोह के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमाणी, न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत के लोकपाल ने 14 मार्च 2024 को आयोजित अपनी बैठक में राय व्यक्त की थी कि धारा 1(4) के अंतर्गत 16.01.2014 को जारी अधिसूचना द्वारा भारत के लोकपाल नामक निकाय की स्थापना के फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को 'लोकपाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें : Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम
- समारोह के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमाणी, न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम सायं 6 बजे भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के साथ प्रारंभ होगा, जिनमें भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्य सचिव, राज्यों के लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त, भारत सरकार के सचिव, जांच एजेंसियों के प्रमुख, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विधि अधिकारी और सीवीओ शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी कोसमारोह के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमाणी, माननीय न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा।
भारत के मुख्य न्यायाधीश लोकपाल की भूमिका और कार्यों तथा अन्य विषयों पर सभा को संबोधित करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: पतियों के कर्मस्थल भिलाई स्टील प्लांट में धमक पड़ी पत्नीजी, पढ़िए खबर