Maitribag Zoo: सफेद बाघिन जया का Stomach फटने से मौत, पोस्टमार्टम में खुला पेट, बहता रहा खून, जली चिता

अमाशय फटने से कुछ सेकंड में ही मौत हो जाती है। कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को अलाव भी जलाया गया था। जया पर्यटकों की नजरों के सामने खूब मस्ती कर रही थी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग में एक सफेद बाघिन की मौत हो गई है। पर्यटकों को खूब आकर्षित करने वाली 12 वर्षीय जया का अमाशय (Stomach) फटने से मौत हो गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से हो सकी। जांच-पड़ताल के बाद जया का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मैत्रीबाग में वाइट टाइगर की नस्ल बढ़ाने के लिए रायपुर जंगल सफारी से लाई

  • अमाशय फटने से कुछ सेकंड में ही मौत हो जाती है।
  • कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को अलाव भी जलाया गया था।
  • जया पर्यटकों की नजरों के सामने खूब मस्ती कर रही थी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग में एक सफेद बाघिन की मौत हो गई है। पर्यटकों को खूब आकर्षित करने वाली 12 वर्षीय जया का अमाशय (Stomach) फटने से मौत हो गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से हो सकी। जांच-पड़ताल के बाद जया का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मैत्रीबाग में वाइट टाइगर की नस्ल बढ़ाने के लिए रायपुर जंगल सफारी से लाई गई जया रविवार को खूब मस्ती कर रह थी। पर्यटकों की भीड़ देखकर वह उछल-कूद कर रह थी। इसी उछल-कूद के दौरान उसका अमाशय फट गया। शाम को मैत्रीबाग जू बंद होने के बाद सभी केज की चेकिंग नियमानुसार की गई। तब तक जया शांत बैठी रही। सोमवार सुबह जब मैत्रीबाग के स्टाफ पहुंचे तो जया मृत पाई गई। यह देखते ही हड़कंप मच गया। तरह-तरह की आशंका जाहिर की गई। वन विभाग को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम के लिए जब पेट खोला गया तो खून का बहाव तेजी से होता दिखा। डाक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में अमाशय फटने से मौत का कारण बताया है। मैत्रीबाग के प्रभारी डॉक्टर नवीन जैन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्म अदा की गई। बकायदा चिता पर जया को लेटाया गया। इसके बाद आग के हवाले किया गया। बताया जा रहा है कि केज में जया को जब मृत हालत में देखा गया तो उसके पीछे के दोनों पैर सीटिंग और सामने का लेटा हुआ था। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि वह दर्द से तड़पी होगी। अमाशय फटने से कुछ सेकंड में ही मौत हो जाती है। कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को अलाव भी जलाया गया था। वह खूब मस्ती कर रही थी।