मैत्रीबाग फ्लावर शो: गेट पर ही दहाड़ से आपका स्वागत करेगा शेर, प्रभु राम का दिखेगा चेहरा, चंद्रयान की झलक भी
दक्षिण भारतीय महिला, छत्तीसगढ़ी बच्चा और गुजराती पकवान की थाली भी रंगोली से तैयार की गई है। अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के मैत्रीबाग में एमपी-सीजी का प्रसिद्ध फ्लॉवर शो 4 फरवरी को है। आप भी जरूर आइए। बच्चों को बहुत मजा जाएगा। रंग-बिरंगे फूलों की बगिया में दिल खुश होगा। गेट पर ही शेर का दीदार होगा। दहाड़ के साथ आपका स्वागत करेगा। इलेक्ट्रिक सिस्टम से शेर की दहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करेगी। वहीं, मोर, घोड़ा और डैनासोर की भी झलक देखने को मिलेगी। सेल्फी लेने का भरपूर मौका मि
- दक्षिण भारतीय महिला, छत्तीसगढ़ी बच्चा और गुजराती पकवान की थाली भी रंगोली से तैयार की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: Non Financial Motivation Scheme शुरू, अप्रैल में मिलेगा बंपर गिफ्ट
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रंगोली बनाई जा रही है। कलाकार भीमा अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। थीडी रंगोली भी बनाई गई है। चंद्रयान की पूरी झलक दिखाई गई है। साथ ही प्रभु राम का चेहरा भी देखने को मिलेगा। रंगोली से ऐसा चेहरा उकेरा गया है, मानो साक्षात्कार दर्शन…। इसी तरह दक्षिण भारतीय महिला, छत्तीसगढ़ी बच्चा और गुजराती पकवान की थाली भी रंगोली से तैयार की गई है।
ये खबर भी पढ़ें : BSP के सिंटर प्लांट्स ने जनवरी में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन
कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। स्टाल लगाने की कमान संदीप नायडू ने संभाला है। 100 स्टाल लगाए गए हैं, जबकि 120 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। वहीं, तंबूरा के एरिया में मिट्टी भरवाने से लेकर आर्टिफिशियल टाइगर को रंगवाने में जुटे रहे। वहीं, गफ्तार, ललित भी अपने काम में मशगूल दिखे।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिंदा, वे खुद-ब-खुद आ जाते…
डाक्टर नवीन कुमार जैन के मुताबिक 4 फरवरी को सुबह 8 बजे से प्रतियागिता शुरू हो जाएगी। पर्यटकों को दीदार करने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा किए जाएंगे। डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता शाम करीब 4 बजे फ्लॉवर शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: Bhilai Steel Plant में डेली रिवॉर्ड स्कीम पर होने वाला है कुछ बड़ा फैसला