पुणे में बड़ा हादसा: 30 साल पुराना पुल ढहा, भारी भीड़ और उफनती इंद्रायणी नदी ने बढ़ाया संकट

सूचनाजी न्यूज, पुणे। पुणे के कुंदमाला क्षेत्र में रविवार, 15 जून 2025 को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब 30 साल पुराना एक पुल अचानक ढह गया। यह पुल पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा थे। नीचे इंद्रायणी नदी उफान पर थी, और पुल पर करीब 100 लोग मौजूद थे – जो उसकी क्षमता से कहीं अधिक था। ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा , दी जा रही 98% उच्च पेंशन पुल के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है।

सूचनाजी न्यूज, पुणे।  पुणे के कुंदमाला क्षेत्र में रविवार, 15 जून 2025 को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब 30 साल पुराना एक पुल अचानक ढह गया। यह पुल पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा थे। नीचे इंद्रायणी नदी उफान पर थी, और पुल पर करीब 100 लोग मौजूद थे – जो उसकी क्षमता से कहीं अधिक था।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

पुल के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। एक व्यक्ति लापता है और आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुल 51 लोग घायल हुए हैं। मौके पर NDRF, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित करने की बात भी कही गई है। यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और जर्जर संरचनाओं के प्रति अनदेखी का गंभीर संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर