भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को उत्तरदायित्व, श्रम नीति का पाठ पढ़ाएगा प्रबंधन
कर्मियों को नवीनतम श्रम नीतियों, प्रबंधन कौशल तथा कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशिक्षित किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मचारियों के क्षमता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एचआरडी परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के सहयोग से किया गया। ये खबर भी पढ़ें : SAIL MTT 2025: Central Induction Program
- कर्मियों को नवीनतम श्रम नीतियों, प्रबंधन कौशल तथा कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशिक्षित किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मचारियों के क्षमता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एचआरडी परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के अधीन दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के सहयोग से किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को मिले 57 अफसर
इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मियों को नवीनतम श्रम नीतियों, प्रबंधन कौशल तथा कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशिक्षित करना था।
इस कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए मानव संसाधन कर्मियों ने भाग लिया तथा विचार-विमर्श के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।
ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से
कार्यशाला का संचालन कर रहे बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक पीएन साह ने श्रमिक शिक्षा, संवाद कौशल, नेतृत्व विकास, श्रम संस्कृति एवं कार्यस्थल पर समर्पण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बदलते औद्योगिक परिवेश में मानव संसाधन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कर्मियों को अपने उत्तरदायित्वों के प्रति अधिक जागरूक, संवेदनशील और दक्ष बनने के लिए प्रेरित किया।
ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर
संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य) एस. के. सोनी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन - गैर संकार्य, ईएस) जेएन. ठाकुर तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन-औद्योगिक संबंध व ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ) विकास चन्द्रा के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट
इस अवसर पर संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय निदेशक पीएन साह को सम्मानित किया गया और उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की और कार्यशालाएं आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की, ताकि कर्मियों का निरंतर विकास सुनिश्चित किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां