BSP यूनिवर्सल रेल मिल के प्रबंधक और ओसीटी को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

पुरस्कृत कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत BSP यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के प्रबंधक नागेश्वर राव क

  • पुरस्कृत कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत BSP यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में विभाग के प्रबंधक नागेश्वर राव को पाली शिरोमणि पुरस्कार तथा एमओसीटी अरविन्द कुमार भारती, चीफ एमओसीटी राजेश देशमुख को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति कर्मठ योगदान की प्रशंसा की।

समारोह में महाप्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक एलियास अहमद, महाप्रबंधक रजत मुखर्जी, महाप्रबंधक पंकज कुरील, महाप्रबंधक संतोष ओसवाल, महाप्रबंधक विशाल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे।

कर्म शिरोमणि एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।

पुरस्कृत कार्मिकों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ा है एवं उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) नरेन्द्र इंगले द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी जसबीर सिंह का भी योगदान रहा।