SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का Membership Drive शुरू, अब मैनेजमेंट की नहीं गलेगी दाल

सदस्यता अभियान SC/ST कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर उनकी सामूहिक ताकत बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। SAIL SC-ST Employees Federation ने पहली बार नए सदस्यों को जोड़ने के लिए “सदस्यता अभियान (Membership Drive)” की शुरुआत की है। फेडरेशन की ओर से सभी यूनिटों के प्रतिनिधियों के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, ताकि सदस्य बनने में किसी तरह की असुविधा न हो। इस संबंध में फेडरेशन के कार्यकारी

  • सदस्यता अभियान SC/ST कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर उनकी सामूहिक ताकत बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। SAIL SC-ST Employees Federation ने पहली बार नए सदस्यों को जोड़ने के लिए “सदस्यता अभियान (Membership Drive)” की शुरुआत की है। फेडरेशन की ओर से सभी यूनिटों के प्रतिनिधियों के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, ताकि सदस्य बनने में किसी तरह की असुविधा न हो। इस संबंध में फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश ने पत्र जारी कर सभी यूनिट प्रतिनिधियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। फेडरेशन का कहना है कि यह पहल सेल में SC/ST कर्मियों को एकजुट करने और उनकी आवाज को मजबूती देने की दिशा में पहली बार इतना बड़ा कदम है। अब तक यह देखा जाता रहा है कि प्रबंधन अपनी सुविधा के अनुसार बैठक के दौरान सूची बनाकर टीम तैयार करता रहा है, लेकिन इस बार कर्मियों के संगठनात्मक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। फेडरेशन ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे फेडरेशन के अनुसार, सदस्यता अभियान का उद्देश्य SC/ST कर्मचारियों को संगठित कर उनके अधिकारों और सुविधाओं को लेकर मजबूती से आवाज उठाना है। प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं…
  • सेल के सभी यूनिटों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगवाना
  • बिरसा मुंडा की मूर्ति लगवाना
  • SC/ST कर्मियों को बराबरी का प्रतिनिधित्व दिलाना
  • SC/ST कर्मियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कराना
सदस्यता शुल्क तय फेडरेशन ने सदस्यता शुल्क 100 रुपए प्रति माह निर्धारित किया है। इसमें 50 रुपए सेंट्रल टीम को और 50 रुपए यूनिट कार्यालय में जमा होंगे। बड़े प्लांट प्राथमिकता में अभियान के दौरान सेल के बड़े प्लांटों को प्राथमिकता दी जा रही है। भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला और बर्नपुर स्टील प्लांट पर फोकस किया जा रहा है। यह अभियान कुल 6 सप्ताह तक चलेगा। सदस्यता के लिए यूनिट प्रतिनिधियों से करें संपर्क (नाम व मोबाइल नंबर) कॉरपोरेट ऑफिस (नई दिल्ली): Babita (Deputy General Secretary) Durgapur (West Bengal): Ranjit Prasad-890057321 Bokaro (Jharkhand): M.K. Abhimanyu-9939328064 Burnpur (West Bengal): Babru Sahu-9474883239 Rourkela (Odisha): SaratChand Paricha ShyamSundar Mahananda:9861079907 Bhilai (Chhattisgarh): Nishant Suryavanshi-8180019064 Chandrapur (Maharashtra): Rajesh Janbandhu-9420479413, Baba Moon-9423619274 ASP (Durgapur): Ujjwal Modal Bhadravati (Karnataka): Sri Nivas Salem (Tamil Nadu): A. Sundaram Krishnan Ranchi (Jharkhand): Jay Prakash (Joint General Secretary)-7903601024 Chasnala (Dhanbad): Dilip Dilkash Kiriburu (West Singhbhum): Upendra Shinku SRU (Bokaro): Jagdish Chhura CCSO (Dhanbad): Chandrakant Ranjan (Executive Member) Central Marketing Office (Kolkata, West Bengal): 8291204142, 7021522765 फेडरेशन का संदेश फेडरेशन के पदाधिकारी जय प्रकाश के अनुसार, अब तक जब सेल के बाहर से कोई SC/ST कर्मियों की स्थिति जानने आता था, तो एकजुटता की कमी के कारण सही स्थिति सामने नहीं आ पाती थी। ऐसे में यह अभियान SC/ST कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर उनकी सामूहिक ताकत बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।