SAIL RSP में फिर भगदड़, CISF जवान, कर्मचारियों ने किया मॉक ड्रिल, गैस रिसाव के घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सिलिकॉन स्टील मिल में गैस सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में एक बार फिर सीआइएसएफ के जवान भागते हुए दिखाई दिए। कर्मचारी गिरे हुए थे। एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। आखिर, आरएसपी में यह सब क्यों हो रहा था। यही आप सो रहे होंगे। आयेदिन ऐसा क्यों होता है? ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्याओं का खुला पिटारा आपको बता दें कि सिलिकॉन स्टील
- सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सिलिकॉन स्टील मिल में गैस सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन।
ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्याओं का खुला पिटारा
वैधानिक आवश्यकता के तहत, यह अभ्यास आर.एस.पी. की ऑनसाइट आपदा प्रबंधन प्रणाली (Onsite Disaster Management System) और उससे जुड़े कर्मियों की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए किया गया था।
कर्मचारियों के पूरे दल को 3 समूहों में विभाजित किया गया था। लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल। 79 कर्मियों वाली सी.आई.एस.एफ. टीम ने पूरे अभ्यास के दौरान सुरक्षित निष्पादन के लिए क्षेत्र की घेराबंदी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: तैयार हो जाइए 24 जनवरी को लगानी है 5 किलोमीटर की दौड़, 5 हजार तक का इनाम
अभ्यास के अंत में, सहायक निदेशक, फैक्टरी एवं बॉयलर, मुख्य महा प्रबंधक (सेवा) द्वारा समीक्षा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अभ्यास की सराहना की और कुछ क्षेत्रों में और सुधार का सुझाव दिया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन और समन्वयन आई.राजन के मार्गदर्शन में महा प्रबंधक प्रभारी (एस.एस.एम.) सी.आर.मिश्र द्वारा किया गया। अभ्यास के सफल संचालन में सिलिकॉन स्टील मिल सहित संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभायी।
ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 2023-24: भिलाई स्टील प्लांट ने 3 तिमाही में उड़ाया प्रोडक्शन रिकॉर्ड का गर्दा