BSL SMS 2 और CCS में समस्याओं का अंबार, BAKS की चौपाल, कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उठाए सवाल

सेल कॉरपोरेट कैंटीन की तर्ज पर उचित गुणवत्ता, मेन्यू और दरों के साथ विभाग में कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एसएमएस-2 और सीसीएस विभाग में कर्मचारियों की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ सेल और बोकारो

  • सेल कॉरपोरेट कैंटीन की तर्ज पर उचित गुणवत्ता, मेन्यू और दरों के साथ विभाग में कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एसएमएस-2 और सीसीएस विभाग में कर्मचारियों की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ सेल और बोकारो स्तर के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान में देरी को लेकर प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई और बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित बैठक का संचालन विभागीय प्रतिनिधि अनिरुद्ध शर्मा ने किया। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एक-एक कर अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के सुझावों को यूनियन की नोटबुक में दर्ज किया। साथ ही यूनियन की ओर से अब तक किए गए प्रयासों और उठाए गए मुद्दों की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। इन मुद्दों पर कर्मचारियों ने जताई चिंता इंसेंटिव फॉर्मूला में संशोधन। एक्टिंग अलाउंस में संशोधन। नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम को अधिक आकर्षक बनाने की मांग। उच्च पेंशन के लिए आवेदन कर चुके कर्मचारियों के सेकंड डिमांड अप्रूवल में हो रही देरी। सेल कॉरपोरेट कैंटीन की तर्ज पर उचित गुणवत्ता, मेन्यू और दरों के साथ विभाग में कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग। अटेंडेंस करेक्शन में भेदभाव का आरोप। रेस्ट रूम में सुधार की आवश्यकता। ड्रेनेज सिस्टम जाम होने की समस्या। पुराने हैंगिंग जीसी सीटों के उड़कर गिरने से दुर्घटना की आशंका। जाम टॉयलेट की समस्या। वाटर प्यूरीफायर के काम नहीं करने की शिकायत। टूटी सड़कों के कारण जलजमाव की समस्या। शेड से बारिश का पानी गिरने की समस्या। 36 मीटर एरिया में पेयजल की सुविधा नहीं होने का मुद्दा। मिक्सर जाने वाली सड़क के टूटे होने की समस्या। जल्द सीजीएम से वार्ता का आश्वासन यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को दर्ज किया। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एसएमएस-2 एवं सीसीएस के सीजीएम से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में यूनियन के महासचिव हरिओम, अध्यक्ष दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल सहित विभागीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कड़े कदम उठाएंगे’ एसएमएस-2 एवं सीसीएस विभाग के बीएसएल कर्मचारी और BAKS के विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह ने कहा कि एसएमएस-2 और सीसीएस बीएसएल का दिल है। इसके धड़कने से ही बीएसएल का तप्त धातु क्रूड स्टील में परिवर्तित होता है। इसके बावजूद विभाग में इतनी समस्याएं हैं। न्होंने कहा कि इन समस्याओं के बीच भी विभाग के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर बीएसएल के उत्पादन को बढ़ाने में जुटे हुए हैं। यदि कर्मचारियों के मुद्दों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी कड़े कदम उठाने के लिए विवश होंगे।