Nagarnar Steel Plant: एक दिन में 455 HR कॉइल उत्पादन, NMDC स्टील ने बनाया रिकॉर्ड

2025-26 में नगरनार स्टील प्लांट ने 23,24,902 टन का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष के 14,38,646 टन के मुकाबले 63% की वृद्धि दर्शाता है।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। NMDC स्टील के नगरनार स्टील प्लांट ने नवंबर महीने की शुरुआत शानदार ढंग से की। 3 नवंबर 2026 को NMDC स्टील में एक ही दिन में 455 हॉट रोल्ड (HR) कॉइल का उत्पादन किया गया। 

यह प्लांट की शुरुआत से लेकर अब तक का एक दिन का सबसे अधिक HR कॉइल उत्पादन है। 24 घंटे के भीतर 455 HR कॉइल का उत्पादन, NSL की हॉट स्ट्रिप मिल की तकनीकी उत्कृष्टता और NMDC स्टील के कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता को बखूबी दर्शाता है। 

इससे पहले, इसी महीने के पहले दिन 440 HR कॉइल का उत्पादन हुआ था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था। गौरतलब है कि 2025-26 में नगरनार स्टील प्लांट ने 23,24,902 टन का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष के 14,38,646 टन के मुकाबले 63% की वृद्धि दर्शाता है। यही गति HR कॉइल्स के एक दिन के मौजूदा रिकॉर्ड उत्पादन में भी दिखाई देती है।