National Javelin Day 2025: भिलाई रिसाली के दशहरा मैदान में भाला फेंक प्रतियोगिता, 7 को आइए

जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। National Javelin Day 2025 पर भिलाई के दशहरा मैदान रिसाली में 7 अगस्त को प्रतियोगिता होगी। ओलंपियन नीरज चोपड़ा के नाम से “जैवलिन डे (Javelin Day )“ का आयोजन बीएसपी एथलेटिक क्लब एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन दुर्ग (BSP Athletic Club and District Athletic Association Durg) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख , एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार ,

  • जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। National Javelin Day 2025 पर भिलाई के दशहरा मैदान रिसाली में 7 अगस्त को प्रतियोगिता होगी। ओलंपियन नीरज चोपड़ा के नाम से “जैवलिन डे (Javelin Day )“ का आयोजन बीएसपी एथलेटिक क्लब एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन दुर्ग (BSP Athletic Club and District Athletic Association Durg) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख बैठक में निर्णय लिया गया कि यह प्रतियोगिता में अंडर 14 अंडर 16 अंडर 18 अंडर 20 बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रथम विजेता के 1000 रूपये, द्वितीय विजेता 700 रूपये एवं तृतीय विजेता को 500 रूपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी तथा इस प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा इस जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रातः 7.00 बजे से 9.00 बजे रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात 9.30 बजे से भाला फेंक प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन दुर्ग के सचिव जी रवि राजा ने दी। ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड इस संदर्भ में प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासचिव, आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र तथा उपाध्यक्ष बीएसपी एथलेटिक क्लब परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला एथलेटिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील नायर उपाध्यक्ष दामोदरन बीएसपी एथलेटिक क्लब के सचिव अनिरुद्ध जी दीपक पटेल, शिवकुमार भंडारी, सुरेश पूसारिया, ज्ञान सिंह, मेजर सिंह, विनोद नायर, जयप्रकाश, हरभजन सिंह, उमेश निर्मलकर ,बालक दास, विद्या सिंह जी ,कामेश ,मनीष ,चंदन, किशन ,पायल, हिना ,कल्पना, स्वामी, कविता,कीर्ति,महावीर ,सूरज आदि सम्मिलित हुए। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम