कुरुक्षेत्र जीतने के बाद कर्मभूमि जिंदल स्टील एंड पॉवर प्लांट रायगढ़ पहुंचे नवीन जिंदल, उमड़ा सैलाब, पढ़िए डिटेल
रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, विकास के लिए हरसंभव योगदान देंगे : नवीन जिंदल नवीन जिंदल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अठारहवीं लोकसभा के लिए सांसद बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे नवीन जिंदल का अभूतपूर्व स्वागत। सूचनाजी न्यूज, रायगढ़। कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से अठारहवीं लोकसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद पहली बार रायगढ़ प्रवास पर आए जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन नवीन जिंदल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उनके साथ जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की
- रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, विकास के लिए हरसंभव योगदान देंगे : नवीन जिंदल
- नवीन जिंदल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
- अठारहवीं लोकसभा के लिए सांसद बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे नवीन जिंदल का अभूतपूर्व स्वागत।
तीसरी बार सांसद बने नवीन जिंदल
लोकसभा सांसद के रूप में चुनकर तीसरी बार संसद पहुंचने के बाद पहली बार नवीन जिंदल सपत्नीक मंगलवार सुबह रायगढ़ पहुंचे। यहां राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों सहित जिंदल स्टील एंड पॉवर परिवार के सदस्यों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।
गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पुष्पवर्षा के बीच वे एयरपोर्ट से बाहर निकले। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी लेने के बाद गीत—संगीत और कर्मा की थाप के बीच वे फूलों से सजी खुली जीप पर सवार होकर निकले। उनके साथ जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जेएसपी के कार्यपालन निदेशक पी के बीजू नायर भी सवार थे। उनका काफिला जेएसपी परिसर से होते हुए ओपी जिंदल ऑडिटोरियम के लिए निकला। इस बीच पूरे रास्ते में दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। पूरे रास्ते लोग उन पर फूलों की बारिश करते रहे और इस यादगार लम्हे को तस्वीरों के रूप में संजोने के लिए भी लोगों में होड़ लगी रही। यह जुलूस ओपी जिंदल ऑडिटोरियम पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ श्री जिंदल के प्रशंसक एवं जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री जिंदल का अभिनंदन किया गया।'रायगढ़ की जनता मेरे लिए परिवार की तरह
अपने उद्बोधन में नवीन जिंदल ने कहा कि 'रायगढ़ की जनता मेरे लिए परिवार की तरह है। करीब चार दशक पहले बाबूजी श्री ओपी जिंदल ने यहां कारखाने की नींव रखी थी। पिछले 32 वर्षों से मैंने यह बागडोर संभाली है। रायगढ़ से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। यहां के लोगों की मेहनत और लगन के कारण ही आज जेएसपी का नाम सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया में स्थापित है। रायगढ़ के विकास के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, आगे भी अवश्य किया जाएगा।'
रायगढ़ की जनता भी मदद के लिए गई थी कुरुक्षेत्र
नवीन जिंदल ने कहा कि 'संसद के लिए तीसरी बार चुने जाने के बाद आज यहां के लोगों का प्यार और आशीर्वाद देखकर मैं अभिभूत हूं। बड़ी संख्या में लोग चुनाव के दौरान यहां से कुरूक्षेत्र भी मेरी मदद के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। यहां के लोगों से मुझे हमेशा पूरा साथ मिला है। आज से 32 साल पहले भी तिरंगे की आजादी का संघर्ष इसी पवित्र भूमि से शुरू हुआ था और उसमें भी रायगढ़ की जनता से मुझे पूरा समर्थन मिला। आज देश का हर नागरिक गर्व के साथ तिरंगा फहरा सकता है।' कार्यपालन निदेशक पीके बीजू नायर ने चेयरमैन श्री जिंदल को विश्वास दिलाया कि 'आपके सपनों को हम पूरा करके दिखाएंगे।'जानिए स्वागत करने वालों में कौन-कौन थे
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा खलखों, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, गोपाल सिंह, रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ के सदस्य, विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि, नगर निगम एवं नगर पंचायत के पार्षदों, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।रायगढ़ के पूर्व सांसद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधायक वित्तमंत्री, सभी के साथ मिलकर बनाएंगे विकसित रायगढ़
नवीन जिंदल ने कहा कि रायगढ़ के विकास में जेएसपी ने हमेशा से ही अपनी जिम्मेदारी निभायी है। आगे और भी पुरजोर तरीके से इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के पूर्व सांसद विष्णुदेव साय अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
इससे रायगढ़ के चहुंमुखी विकास की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी भी वित्त मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। पूर्व आईएएस होने के नाते उन्हें शानदार अनुभव भी है। इन सभी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने रायगढ़ के विकास के लिए हरसंभव योगदान दिया जाएगा।