NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, पेपर लीक पर केंद्र सरकार ने CBI जांच के दिए आदेश

मई 2026 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेपर लीक मामले पर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। 23 लाख छात्रों ने 3 मई को परीक्षा दी थी। एनटीए ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा को लेकर मिले इनपु

  • मई 2026 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेपर लीक मामले पर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। 23 लाख छात्रों ने 3 मई को परीक्षा दी थी। एनटीए ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा को लेकर मिले इनपुट और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी हो गया था। एनटीए के अनुसार, 8 मई 2026 को ही मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले तथ्यों की समीक्षा की गई। CBI करेगी व्यापक जांच केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। छात्रों से कहा- अफवाहों से बचें एनटीए ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और अभिभावकों को असुविधा होगी, लेकिन एजेंसी के मुताबिक परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मई 2026 परीक्षा चक्र के दौरान किए गए रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र यथावत रहेंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा पहले जमा की गई परीक्षा फीस छात्रों को वापस की जाएगी। पुनर्परीक्षा एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों से आयोजित करेगा। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचना चैनलों पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है। हेल्पलाइन जारी एनटीए ने सहायता के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है — ईमेल: neet-ug@nta.ac.in फोन: 011-40759000 / 011-69227700