दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ: फीस व अन्य शुल्क के भुगतान पर अब ये व्यवस्था

भुगतान संबंधी नियम: शुल्क जमा करने वाले अधिवक्तागण QR कोड स्कैन कर भुगतान करेंगे। भुगतान सफल होने तथा साउंड बॉक्स/डिजिटल माध्यम से भुगतान की पुष्टि होने के पश्चात ही संग्रहालय से संबंधित रसीद अथवा अन्य देय सामग्री प्राप्त की जा सकेगी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग में संघ की निर्धारित फीस एवं अन्य शुल्कों के भुगतान के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का साउंड बॉक्स सहित QR कोड स्थापित कराया गया है। उक्त QR कोड के माध्यम से संघ कार्यालय में जमा की जाने वाली समस्त निर्धारित फीस का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा।

भुगतान संबंधी नियम: शुल्क जमा करने वाले अधिवक्तागण QR कोड स्कैन कर भुगतान करेंगे। भुगतान सफल होने तथा साउंड बॉक्स/डिजिटल माध्यम से भुगतान की पुष्टि होने के पश्चात ही संग्रहालय से संबंधित रसीद अथवा अन्य देय सामग्री प्राप्त की जा सकेगी। भुगतान की पुष्टि के बिना रसीद अथवा सामग्री प्रदान नहीं की जाएगी।

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता रविश राजपूत के मुताबिक उक्त व्यवस्था का उद्देश्य शुल्क संग्रहण में पारदर्शिता, सुगमता एवं व्यवस्थित लेखा-जोखा सुनिश्चित करना है। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता साकेत मिश्रा के संयोजन में बेहतर कार्य किया जा रहा है।