SAIL ISP CGM और बोकारो स्टील प्लांट के GM की नई तैनाती सेफ्टी डायरेक्टोरेट में, पढ़ें डिटेल

सेल के दो अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, सेफ्टी डायरेक्टोरेट में 3 साल के लिए पोस्टिंग। बोकारो स्टील प्लांट के GM सेफ्टी विकास गुप्ता और बर्नपुर ISP के CGM पॉवर अजय शर्मा की स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट में तैनाती।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के दो अधिकारियों को इस्पात मंत्रालय के अधीन स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट (SISD) में तैनात किया गया है। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के जनरल मैनेजर (सेफ्टी) विकास गुप्ता और इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) के चीफ जनरल मैनेजर (पावर) अजय शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन वर्ष के लिए की गई है। हालांकि, यदि इससे पहले आगे का आदेश जारी होता है, तो उसी के अनुसार तैनाती की अवधि निर्धारित होगी।

दोनों अधिकारियों की तैनाती इस्पात मंत्रालय के अधीन स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट में की गई है। आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारी तीन वर्ष की शुरुआती अवधि के लिए स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट में तैनात रहेंगे। हालांकि, यदि इससे पहले कोई नया आदेश जारी होता है, तो पहले की शर्त लागू नहीं रहेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद दोनों अधिकारियों का वेतन और अन्य सेवा संबंधी लाभ उनकी मौजूदा कंपनी इकाई के माध्यम से ही जारी रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने वर्तमान प्लांट या यूनिट के कर्मचारी बने रहेंगे और मौजूदा वेतनमान के अनुसार वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त करेंगे। 

बता दें कि इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) के चीफ जनरल मैनेजर (पावर) अजय शर्मा पूर्व में बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत थे। बीएसएल से ही ट्रांसफर होकर आइएसपी बर्नपुर गए थे। अब नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।