Mahanadi Coalfields Limited: SAIL बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के Director Finance
SAIL से MCL तक का सफर: बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। Director (Finance) पद के लिए SAIL अधिकारी का चयन, PESB ने निर्मल कुमार सिंह के नाम पर लगाई मुहर। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के लिए गर्व की खबर है। बोकारो स्टील प्लांट में चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत निर्मल कुमार सिंह का चयन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में निदेशक (वित्त) पद के लिए कर लिया गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने बुधवार को आयोजित साक्षात्क
- SAIL से MCL तक का सफर: बोकारो स्टील प्लांट के CGM निर्मल कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
- Director (Finance) पद के लिए SAIL अधिकारी का चयन, PESB ने निर्मल कुमार सिंह के नाम पर लगाई मुहर।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के लिए गर्व की खबर है। बोकारो स्टील प्लांट में चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत निर्मल कुमार सिंह का चयन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में निदेशक (वित्त) पद के लिए कर लिया गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के बाद उनके नाम की अनुशंसा की।
PESB ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) पद के लिए कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड के वेस्टर्न कोलफील्ड्स, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, राइट्स लिमिटेड, ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन तथा SAIL के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच SAIL के चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) निर्मल कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया। इंटरव्यू परिणाम जारी करते हुए PESB ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। आवश्यक मंजूरियों के बाद वे महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभालेंगे।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी है और देश के सबसे बड़े कोयला उत्पादक उपक्रमों में शामिल है। ऐसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम में निदेशक स्तर के पद पर चयन को SAIL और विशेष रूप से बोकारो स्टील प्लांट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
निर्मल कुमार सिंह के चयन से SAIL परिवार में खुशी का माहौल है। वित्तीय प्रबंधन और कॉरपोरेट प्रशासन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उनके चयन को उनकी पेशेवर क्षमता और नेतृत्व कौशल की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
निर्मल कुमार सिंह का करियर सफर
05 जून 1995 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट में जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) के रूप में सेवा शुरू की। वित्त एवं लेखा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठन में लगातार पदोन्नति प्राप्त की। 30 जून 2024 को चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), बोकारो स्टील प्लांट के पद पर पदोन्नत हुए। अब लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयनित हुए हैं।
इंटरव्व्यू में ये अधिकारी थे शामिल
संजय श्रीवास्तव
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड
संजीब कुमार महापात्र
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)/HoD, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड
दिनेश कुमार चौधरी
जनरल मैनेजर (फाइनेंस), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
सुदीप दासगुप्ता
जीएम (फाइनेंस)/सीएफओ, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL)
यौगल किशोर
डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
संजय कुमार
डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड
सुनील कुमार सिंह
डिप्टी जनरल मैनेजर (AFM), कुसमुंडा एरिया, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
सत्य भूषण सामंता
ग्रुप जनरल मैनेजर (फाइनेंस), राइट्स लिमिटेड
निर्मल कुमार सिंह
चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)
वीरेंद्र कुमार
डिप्टी जनरल मैनेजर (F&A), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)
नृसिंघा बेहरा
चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस), ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड