NMDC-Nagarnar Steel Plant Bonus: सीएमडी ने और बढ़ाए 1500 रुपए, कर्मचारियों को अब मिलेगा 1 लाख 70 हजार बोनस
National Mineral Development Corporation के कर्मचारियों का बोनस फाइनल। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। करीब 5 हजार कर्मचारियों का बोनस फाइनल हो गया है। बोनस फॉर्मूले के अनुसार इस बार कर्मचारियों के खाते में 168500 रुपए आना था। फाइनल राशि तय करने के लिए एक बार फिर मीटिंग हुई, जिसमें सीएमडी ने 1500 रुपए और बढ़ा दिया है। इस तरह अब 1 लाख 70 हजार कर्मचारियों के खाते में आएगा। एनएमडीसी प्रबंधन और सब कमेटी मे
- National Mineral Development Corporation के कर्मचारियों का बोनस फाइनल।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। करीब 5 हजार कर्मचारियों का बोनस फाइनल हो गया है।
बोनस फॉर्मूले के अनुसार इस बार कर्मचारियों के खाते में 168500 रुपए आना था। फाइनल राशि तय करने के लिए एक बार फिर मीटिंग हुई, जिसमें सीएमडी ने 1500 रुपए और बढ़ा दिया है। इस तरह अब 1 लाख 70 हजार कर्मचारियों के खाते में आएगा। एनएमडीसी प्रबंधन और सब कमेटी मेंबर के बीच सहमति बन गई है। खास बात यह है कि एनएमडीसी स्टील लिमिटेड यानी नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों को भी यही बोनस मिलेगा।
पिछले दिनों रायपुर स्थित एक होटल में एनएमडीसी प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। प्रबंधन से डायरेक्टर पर्सनल, डायरेक्टर प्रोडक्शन आदि शामिल हुए। वहीं, किरंदुल, बचेली, नगरनार, पन्ना यूनिट के यूनियन लीडर भी पहुंचे थे। सोमवार को फाइनल मीटिंग में तय हो गया है कि अब कर्मचारियों को 1 लाख 70 हजार रुपए मिलेगा। एटक से अपेक्स कमेटी मेंबर विद्या सागर गिरी के मुताबिक एक तरफ एनएमडीसी में कर्मचारियों को सीएमडी तोहफा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सेल के सीएमडी उपेक्षा कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: आरएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक ने टाटा के तर्ज पर 40 हजार से अधिक बोनस की मांग की, पुराना फॉर्मूला करें कैंसिल
प्रोडक्शन, प्रोफिट, कंपनी रेटिंग के आधार पर समझौता हुआ है। तीन साल के लिए बोनस फॉर्मूला बनाया गया था, जिस पर अमल किया गया है। अब नया बोनस फॉर्मूला अगले साल बनेगा। करीब 5 हजार वर्कर को त्योहार से पहले खुशखबरी मिल गई है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Annual General Meeting: बिजनेस प्लान, संभावनाएं, Shareholders पर AGM में सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने कही बड़ी बातें
बताया जा रहा है कि एनएमडीसी का प्रॉफिट करीब 9 हजार करोड़ है। बता दें कि पिछली बार करीब 1 लाख 54 हजार रुपए बोनस की राशि कर्मचारियों को मिली थी। इस बार यह राशि 1 लाख 68 हजार को पार कर चुकी है। मीटिंग में शामिल एक जिम्मेदार ने बताया कि खास बात यह है कि नगरनार स्टील प्लांट अब भी एनएमडीसी का हिस्सा है। इसलिए एनएमडीसी के लिए तय बोनस की राशि का अधिकार नगरनार स्टील प्लांट के करीब 700 कर्मचारियों को मिलेगा।