सेल के नए CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा के चयन से उड़िया समाज-आरएसपी गदगद, इंटक बोला-कर्मचारियों को कीजिएगा खुश

इंटक ने नए CMD से कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान, बेहतर कार्य वातावरण और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की मांग किया। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited (सेल) के नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में डॉ. अशोक कुमार पंडा के चयन पर Rourkela Shramik Sangha ने उन्हें बधाई दी है। यूनियन ने इस अवसर पर कर्मचारियों के हित में ठोस और सकारात्मक फैसले लेने की भी अपेक्षा जताई है। राउरकेला श्रमिक संघ (इंटक) के महासचिव पीके बेहरा ने कहा है कि डॉ. पंडा की यह उपलब्ध

  • इंटक ने नए CMD से कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान, बेहतर कार्य वातावरण और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की मांग किया।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited (सेल) के नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में डॉ. अशोक कुमार पंडा के चयन पर Rourkela Shramik Sangha ने उन्हें बधाई दी है। यूनियन ने इस अवसर पर कर्मचारियों के हित में ठोस और सकारात्मक फैसले लेने की भी अपेक्षा जताई है। राउरकेला श्रमिक संघ (इंटक) के महासचिव पीके बेहरा ने कहा है कि डॉ. पंडा की यह उपलब्धि पूरे ओडिशा और विशेष रूप से Rourkela Steel Plant के लिए गर्व का विषय है। यूनियन ने उनके लंबे अनुभव और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. पंडा ने अपने करियर की शुरुआत राउरकेला स्टील प्लांट से की थी और अब शीर्ष पद तक पहुंचना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यूनियन ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्पादन, उत्पादकता और कार्यक्षमता में और सुधार होगा। राउरकेला श्रमिक संघ के महासचिव Prasanta Kumar Behera ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन साथ ही कर्मचारियों के हित, सुविधाओं और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यूनियन ने नए CMD से कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान, बेहतर कार्य वातावरण और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की मांग भी की है।