Bhilai Steel Plant के अधिकारी और कर्मचारी को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार केशकर-महाप्रबंधक प्रभारी इन्स्ट्रुमेंटेंशन ने की। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में आयोजित शिरोमणि सम्मान समारोह में इन्स्ट्रुमेंटेंशन (Instrumentation) एवं आटोमेशन जोन (Automatation Zone) से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाली शिरोमणि तथा कर्म शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। ये खबर भी पढ़ें: आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान अधिकारियों को पाली
- इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार केशकर-महाप्रबंधक प्रभारी इन्स्ट्रुमेंटेंशन ने की।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में आयोजित शिरोमणि सम्मान समारोह में इन्स्ट्रुमेंटेंशन (Instrumentation) एवं आटोमेशन जोन (Automatation Zone) से उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाली शिरोमणि तथा कर्म शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान
अधिकारियों को पाली और कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि का पुरस्कार देने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अति उत्तम कार्य प्रदर्शन के लिए पाली शिरोमणि अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए शैलेष कुमार मालवीय-सहायक प्रबंधक, इन्स्ट्रुमेंटेंशन तथा कर्म शिरोमणि से अप्रैल 2023 माह के लिए नितीश कुमार राय, मई 2023 माह के लिए बी मोहन कुमार तथा जून 2023 माह के लिए मोहर लाल मिर्चे-इन्स्ट्रुमेंटेंशन विभाग को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार केशकर-महाप्रबंधक प्रभारी इन्स्ट्रुमेंटेंशन ने की। कार्यक्रम में उपस्थित इन्स्ट्रुमेंटेंशन (Instrumentation) के महाप्रबंधकगण गौतम कुमार कुण्डु, एएम डैनी, एसआर जतरले, रजनीश जैन, सिम्मी गोस्वामी तथा इन्कास विभाग के महाप्रबंधक रविशंकर ने पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रवीणता प्रमाण पत्र, उनके जीवन साथी के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किया तथा कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिरोमणियों के कार्यस्थल में योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन कार्मिक कार्यालय शक्ति एवं विद्युत विभाग के कन्हैया लाल सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन रामसागर द्वारा किया गया।