BSP SMS-2 के अधिकारी को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणी पुरस्कार
श्रमवीरों रमेश कडु मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस), विश्वजीत राउत-मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस-विद्युत), विनोद कुमार वर्मा-मास्टर ऑपरेटर (सीसीएस-ऑपरेशन) को मई-2023 के लिए कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत 14 जून को स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कर्म शिरोमणी पुरस्कार समारोह का आयोजन प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस
- श्रमवीरों रमेश कडु मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस), विश्वजीत राउत-मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस-विद्युत), विनोद कुमार वर्मा-मास्टर ऑपरेटर (सीसीएस-ऑपरेशन) को मई-2023 के लिए कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत 14 जून को स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कर्म शिरोमणी पुरस्कार समारोह का आयोजन प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) योगेश शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में श्रमवीरों को बधाई देते हुए कहा कि स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के हमारे समस्त कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली पर ध्यान देते हुए ही उत्पादन जारी रखना है। हमारी पहली प्राथमिकता है अपने कर्मचारियों की सुरक्षा है।
उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यो को अंजाम दिया हैं। यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम भावना की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता, एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों को जीत कर परचम लहराए हैं।
समारोह में एसएमएस-2 के श्रमवीरों रमेश कडु मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस), विश्वजीत राउत-मास्टर टेक्नीशियन (सीसीएस-विद्युत), विनोद कुमार वर्मा-मास्टर ऑपरेटर (सीसीएस-ऑपरेशन) को मई-2023 के लिए कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राज कुमार कोमलापति-महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस देबसिकदर, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एनपी टोप्पो सहित संजीव सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (कार्मिक-स्टील जोन-2) केडी बघेल ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरन साहू, नरेंद्र कुर्रे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।