कोक ओवन के अधिकारी-कर्मचारी पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित
पुरस्कृत कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से नवाजे गए। पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कोक ओवन के सभागार में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तरुण कनरार उपस्थित थे। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township Traffic System: SP अभिषेक पल्लव ने BSP अफसरों संग बदला बोरिया गेट क
- पुरस्कृत कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग अधिकारी और कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से नवाजे गए। पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कोक ओवन के सभागार में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तरुण कनरार उपस्थित थे।
तरुण कनरार ने विभाग के सहायक महाप्रबन्धक मलखान सिंह गजबिये को अंतिम तिमाही (अक्टूबर 2022 से दिसम्बर 2022) के लिए पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी तारतम्य में जनवरी के लिए कोदंड राव-मास्टर तकनीशियन, (मैकेनिकल मेंटेनेंस) व बीर सिंह-मास्टर तकनीशियन, (मैकेनिकल मेंटेनेंस) को एवं फरवरी 2023 के लिए राकेश कुमार-मास्टर ऑपरेटर (सीएचपी) व मो. खालिद-मास्टर ऑपरेटर (एच एंड आर) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कृत कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के महाप्रबंधक समीर राय चौधरी, पीवीवीएस मूर्ति, बी पासवान, महाप्रबंधक एसके पंचभाई, बीसी मंडल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) वी रामाराव ने किया तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को चाहिए Electric कार, स्कूटर और बाइक के लिए एडवांस