स्टील सेक्रेटरी की अगली रिव्यू मीटिंग से पहले रिजल्ट दिखाना मजबूरी, वरना SAIL अफसरों का नपना तय

वर्तमान अधिकारियों की कार्य संस्कृति पर बारीक नज़र इस्पात मंत्रालय रख रहा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने इस बात का लोगों को एहसास करा दिया है कि एक अधिकारी पूरे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को हिलाकर रख सकता है। पूर्व सीएमडी अमरेंदु प्रकाश को इस्तीफा देकर जाना पड़ा। वर्तमान अधिकारियों की कार्य संस्कृति पर बारीक नज़र रखी जा रही है। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी इस बात को लेकर दहशत में हैं कि अगली रिव्यू मीटिंग से पहले कुछ न कुछ रिज़ल्ट दिखाना जरूरी है। अन्यथा गुस्स

  • वर्तमान अधिकारियों की कार्य संस्कृति पर बारीक नज़र इस्पात मंत्रालय रख रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने इस बात का लोगों को एहसास करा दिया है कि एक अधिकारी पूरे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को हिलाकर रख सकता है। पूर्व सीएमडी अमरेंदु प्रकाश को इस्तीफा देकर जाना पड़ा। वर्तमान अधिकारियों की कार्य संस्कृति पर बारीक नज़र रखी जा रही है। सेल भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी इस बात को लेकर दहशत में हैं कि अगली रिव्यू मीटिंग से पहले कुछ न कुछ रिज़ल्ट दिखाना जरूरी है। अन्यथा गुस्से का शिकार कोई भी बन सकता है। इस्पात सचिव का दो-टूक मैसेज है कि मैनपॉवर कास्ट को कम करना है। प्राइवेट स्टील कंपनियों की लागत कम है, सेल की अधिक क्यों? ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई पिछले एक साल से सेल पर दबाव है कि मैनपॉवर को कम किया जाए। इस आदेश को लेकर ग्राउंड पर बहुत ज्यादा कुछ होता नहीं दिखने से इस्पात सचिव भड़के हुए हैं। बीएसपी दौरे और उसके बाद रिव्यू मीटिंग में स्थानीय अधिकारियों को कायदे से मैनपॉवर कम करने का मैसेज दिया गया है। पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारी खासा तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। नियमित कर्मचारियों और ठेका मजदूरों की संख्या कम करने को लेकर माथापच्ची हो रही है। ये खबर भी पढ़ें: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद बीएसपी के एक पूर्व अधिकारी ने इस बात को स्वीकारा कि रिटायरमेंट का समय नज़दीक होने से कोई किसी तरह के झंझट में नहीं फंसना चाहता है। शांति से सेवानिवृत्ति का ख्वाब सब देखते हैं। इसीलिए समय काटने की लत आखिरी समय में लग जाती है। यही लत प्लांट को इस मुंहाने पर लेकर आ गई। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: जब 12-12 घंटे ड्यूटी कराएंगे तो एक शिफ्ट के कार्मिकों की नौकरी खुद-ब-खुद चली जाएगी, छंटनी पर CITU ने केंद्र सरकार को लपेटा स्टील सेक्रेटरी के आदेश पर सेल के सभी प्लांट में मैनपॉवर कम करने की दिशा में काम चल रहा है। शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने एनजेसीएस यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग की। यूनियन नेताओं की बातों को गौर से सुना गया। और कंपनी की मंशा से उन्हें अवगत भी कराया गया।