IIT Bhilai कैंपस का खुला द्वार, तकनीकी शिक्षा का प्रसार, पढ़िए PM Modi क्या बोले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। 400 एकड़ रकबे में है आईआईटी परिसर। अज़मत अली, भिलाई। भिलाई आइआइटी (IIT Bhilai) के कैंपस का उद्घाटन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। जम्मू कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम शामिल हुए, वहीं से उन्होंने भिलाई आईआईटी का भी शुभारंभ किया है। इधर-भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा आदि इस अवसर प
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
- 400 एकड़ रकबे में है आईआईटी परिसर।
इधर-भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा आदि इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL Durgapur Steel Plant: ट्रैक्टर ने कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत, कर्मचारियों का हंगामा
इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा आदि मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें : राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सी-ऑफ के लिए अवकाश मॉड्यूल में व्यवस्था नहीं, आवेदन कैसे करें
आईआईटी भिलाई के बारे में जानिए
-आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। -इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: पानी टंकी ध्वस्त होने के बाद प्रबंधन मौन, मामला जाएगा इस्पात मंत्रालय और सेल कारपोरेट आफिस तक -आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है।
-आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं।
-भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: Bhilai Township में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, पढ़िए पूरा शेड्यूल