बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के आंगन में दिखा देशभक्ति का जलवा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने पीएसयू पर ये कहा...
ओए-बीएसपी प्रगति भवन, सिविक सेंटर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया । देशभक्ति गीतों का संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने किया गया। नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने सभी उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत को गुलामी आजादी मिली थी उसके पश्चात देश के
- ओए-बीएसपी प्रगति भवन, सिविक सेंटर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया । देशभक्ति गीतों का संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने किया गया।
नरेन्द्र कुमार बन्छोर ने सभी उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत को गुलामी आजादी मिली थी उसके पश्चात देश के सही संचालन हेतु बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान रचना हेतु समिति का गठन किया गया। 26 जनवरी 1950 में यह संविधान पूरे देश में लागू किया गया।
हम सब को मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र ने आरंभ से ही इस्पात के उत्पादन, उत्पादकता के अलावा भिलाई में शिक्षा, खेल, संस्कृति, कला आदि क्षेत्रों में भी प्रदेश व देश में अपना परचम लहराया है।
सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष ने बी.एस.पी. के चहुमंखी विकास हेतु सभी सदस्यों से आव्हान किया तथा पर्यावरण एवं सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाकर लाभार्जन अधिक अर्जित करने पर जोर दिया।
इस्पात क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले 06 दशकों में देश के भिन्न स्थानों में इस्पात संयंत्रों के माध्यम से न सिर्फ रोजगार का सृजन किया है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र तथा पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित वर्गों का समग्र विकास किया है।
आज देश में “मध्यम वर्ग“ के नाम से प्रसिद्ध, सुशिक्षित व सक्षम वर्ग मूलतः इसी प्रकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कारण ही फलफूल पाया है और देश की आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना विकास तथा शैक्षणिक उन्नति का कारण भी बनी है। विकास के इस समावेशी मॉडल को बचाने की सख्त जरूरत है जिससे कि एक मजबूत नागरिक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके। इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने पिछले 65 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं कहा कि केवल तिरंगा फहराने मात्र से हम लोगों में देश भावना जागृत नहीं कर सकते अपितु वर्तमान पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवा वर्ग को आजादी के दौरान लोगों के संघर्ष, बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास निरंतर करते रहना है। जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र की रूप में स्थापित हो सके।
कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात प्रगति भवन के सभागार में 3 एम म्यूजिकल द्वारा देशभक्ति गीतों से भरा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संगीतमय कार्यक्रम ज्ञान चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस समारोह में ओए के सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, सचिव प्रहलाद मौर्या एवं जोनल प्रतिनिधि एम.ए.आर. शरीफ, जीपी सोनी, एच एल सोनवानी, रोहित हरित, विरेन्द्र सिंह, विकास सिन्हा, दिनेश मानिकपुरी, सोमेश द्विवेदी, सुरेश चंद्र साहु, रोहित सांगवान, श्वेत कुमार मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, संदीप बोरकर, संजीव सोनी, सुरेश कुमार नागले, विकास सिन्हा, मिलिंद बंसोड़, विवेक सिंह चौहान पूर्व महासचिव ओए परविन्दर सिंह, तथा एक्स ओए अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे.बी पाटिल, एवं ओए के सदस्यगण उपस्थित थे।