Pension Big News: बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, इंटक कार्यालय में जुटे पेंशनभोगी, मना जश्न

पेंशन चालू होने की खुशी में एचएसएलटी ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में साफ-सफाई एवं उत्पादन कार्य में विगत 40 वर्षों से कार्य करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का पेंशन लंबे समय से लंबित था। ईपीएफ के केवाईसी लंबित रहने के कारण लगभग 10 वर्षों से प्रयासों के बावजूद उनका पेंशन प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब उन्हें राहत मिल गई है। इस संबंध में ठेका श्रमिकों ने स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) कार्याल

पेंशन चालू होने की खुशी में एचएसएलटी ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में साफ-सफाई एवं उत्पादन कार्य में विगत 40 वर्षों से कार्य करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का पेंशन लंबे समय से लंबित था। ईपीएफ के केवाईसी लंबित रहने के कारण लगभग 10 वर्षों से प्रयासों के बावजूद उनका पेंशन प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब उन्हें राहत मिल गई है। इस संबंध में ठेका श्रमिकों ने स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) कार्यालय में अध्यक्ष संजय कुमार साहू से संपर्क किया। विगत दो वर्षों के सतत प्रयासों तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन, सीएलसी ठेका प्रकोष्ठ, वित्त विभाग एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन रायपुर के सहयोग से 250 ठेका श्रमिकों में से 110 श्रमिकों का पेंशन प्रारंभ हो गया है। शेष श्रमिकों की प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रारंभ हुए पेंशन प्रकरणों में श्रमिकों को लगभग ₹2,700 प्रतिमाह पेंशन तथा लगभग ₹1,70,000 पेंशन एरियर के रूप में मिलना प्रारंभ हो गया है। पेंशन चालू होने की खुशी में एचएसएलटी ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण किया तथा स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष सी.पी. वर्मा एवं दीनानाथ सिंह सार्वा का फूलमाला एवं शाल से सम्मान किया। अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि लगभग 15 वर्षों से निरंतर प्रयासों के बाद भी पेंशन प्रारंभ नहीं हो पाया था। यूनियन एवं प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी इंटक यूनियन श्रमिकों के हित में सतत कार्य करती रहेगी तथा ठेका श्रमिकों की सुविधाओं एवं वेतन वृद्धि के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर एचएसएलटी ठेका श्रमिक गिरवर साहू, जनक देवांगन, गजाधर, बालूराम, वीर सिंह, लक्ष्मण राव, राजू भारती, लखन साहू, घासीराम, रामचरण सिंह, परगन साहू, सोनबाई सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य श्रमिक उपस्थित थे।