PF एकाउंट ट्रांसफर: 15 हजार की नौकरी से पीएफ खाते में 86 लाख जमा, पढ़िए EPFO व अच्छी पेंशन की न्यूज
नौकरी बदलने पर अपने पीएफ का सारा पैसा निकालने का क्या नुकसान होता है, यह आप समझ नहीं पाते हैं और लाखों रुपए का नुकसान करा बैठते हैं। अज़मत अली, भिलाई। PF Account Transfer: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के सदस्यों के लिए यह खबर बहुत ही खास है। पैसे से पैसा बनता है। यह सब जानते हैं, लेकिन ईपीएफ (EPFP) से कैसे फायदा उठाना है, यह सूचनाजी.कॉम आपको बता रहा है। अपना निवेश (Investment) बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको पीएफ एकाउंट को ट्रांसफर ( PF Account Transfer ) कराना ह
नौकरी बदलने पर अपने पीएफ का सारा पैसा निकालने का क्या नुकसान होता है, यह आप समझ नहीं पाते हैं और लाखों रुपए का नुकसान करा बैठते हैं। अज़मत अली, भिलाई। PF Account Transfer: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के सदस्यों के लिए यह खबर बहुत ही खास है। पैसे से पैसा बनता है। यह सब जानते हैं, लेकिन ईपीएफ (EPFP) से कैसे फायदा उठाना है, यह सूचनाजी.कॉम आपको बता रहा है। अपना निवेश (Investment) बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको पीएफ एकाउंट को ट्रांसफर (PF Account Transfer) कराना होगा। जिंदगी में कामयाबी हासिल करने के लिए अच्छे पैकेज की तरफ युवा भागते हैं। इसलिए जल्दी-जल्दी नौकरी भी छोड़ते हैं। नौकरी बदलने पर अपने पीएफ का सारा पैसा निकालने का क्या नुकसान होता है, यह आप समझ नहीं पाते हैं और लाखों रुपए का नुकसान करा बैठते हैं। पैसा निकालने के बजाय अगर उसे ट्रांसफर कराते हैं तो उसका अधिक फायदा है। ईपीएफओ से आपको फायदा ही होगा। ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन की ताजा खबर: बैंक में जमा नहीं हो रहा पेमेंट, ब्याज से हजारों का नुकसान, खत्म हो जाएगा Higher Pension का अधिकार ईपीएफओ (EPFO) की फंड सुविधा का लाभ उठाकर आप अपना अर्थतंत्र सुधार सकते हैं। उम्र के आखिरी पड़ाव में यही पैसा पेंशन (Pension) के रूप में आपका सहारा बनेगा। जमा पूंजी बढ़ाने के साथ ही आर्थिक भविष्य भी संवार और सुरक्षित कर सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि युवा कर्मी कुछ सालों में ही कई नौकरी छोड़ देते हैं। नई नौकरी ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन अपना पीएफ एकाउंट ट्रांसफर (PF Account Transfer) नहीं कराते। कइयों को इसकी जानकारी तक नहीं होती है। अज्ञानता के कारण नौकरी छोड़ते ही पीएफ का पूरा पैसा भी युवा कर्मचारी निकाल लेते हैं। ये खबर भी पढ़ें: EPFO Helpline Number 14470 पर समस्या समाधान, लेकिन सावधान… एकमुश्त हाथ में पैसा तो आता है, लेकिन आपका भविष्य दांव पर लग जाता है। दूसरे संस्थान में नौकरी शुरू करने के साथ ही एक बड़ी गलती आप यह कर देते हैं कि पीएफ एकाउंट ट्रांसफर नहीं कराते हैं। उस नौकरी को छोड़ने के साथ ही अपने पीएफ (PF) का पूरा पैसा भी निकाल लेते हैं। ऐसा करते ही ईपीएफओ (EPFO) के सदस्य की ईपीएफ सदस्यता खत्म हो जाती है। इसके बजाय अगर आप अपना पीएफ नए एकाउंट में ट्रांसफर कराते हैं तो आपको दोहरा लाभ मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख