30 पदों के लिए 1 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, इधर-अधिकाकारियों को कारण बताओ नोटिस
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग (District Employment and Self-Employment Guidance Center Durg) द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 30 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 1 मार्च 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें : International Women’s Day 2024: बीएसपी की महिलाएं किसी से नहीं कम, भाषण में दिखाया दम प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई में रिलेश
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग (District Employment and Self-Employment Guidance Center Durg) द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 30 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 1 मार्च 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें : International Women’s Day 2024: बीएसपी की महिलाएं किसी से नहीं कम, भाषण में दिखाया दम प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई में रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आरके. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: सेवा सदस्य कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, 1 मार्च से 30 लाख का बीमा