BSP आवास में टूटकर गिरा छत से प्लास्टर का टुकड़ा, कर्मचारी के बेटे की बची जान, कर्मी बोले-टीए बिल्डिंग का नाम रखिए नगर शिकायत विभाग
सेक्टर 7 के सड़क 30 स्थित 9A आवास में राम अवतार मंडावी का परिवार रहता है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी का परिवार बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। सेक्टर 7 के सड़क 30 स्थित 9A आवास में राम अवतार मंडावी का परिवार रहता है। शनिवार को बाथरूम एरिया का प्लास्टर टूटकर गिर गया। एक बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि घर का सबसे व्यस्तम एरिया बाथरूम और टायलेट के पास स्थित पैसेज के पास कोई मौजूद नहीं था। दोपहर करीब 1.30 बजे तेज आवाज के साथ प्लास्टर टूटकर वाशिंग मशीन के ऊपर गिर गया। घर के
सेक्टर 7 के सड़क 30 स्थित 9A आवास में राम अवतार मंडावी का परिवार रहता है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी का परिवार बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। सेक्टर 7 के सड़क 30 स्थित 9A आवास में राम अवतार मंडावी का परिवार रहता है। शनिवार को बाथरूम एरिया का प्लास्टर टूटकर गिर गया। एक बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि घर का सबसे व्यस्तम एरिया बाथरूम और टायलेट के पास स्थित पैसेज के पास कोई मौजूद नहीं था।
दोपहर करीब 1.30 बजे तेज आवाज के साथ प्लास्टर टूटकर वाशिंग मशीन के ऊपर गिर गया। घर के सभी लोग कमरे के अंदर थे। नहाकर वहां से हट चुके थे, अन्यथा चपेट में आना तय था।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 22 सितंबर से पहले, अध्यक्ष पद पर 5वीं बार एनके बंछोर मैदान में
बीएसपी कर्मी राम अवतार मंडावी सेकंड शिफ्ट जाने की तैयारी कर रहे थे। मलबा वैसे ही छोड़कर बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जल्दबाजी में वह ड्यूटी चले गए। किसी जिम्मेदार को जानकारी भी नहीं दे पाए। बताते है कि कुछ ही सेकेंड पहले उनका आठ वर्षीय पुत्र बाथरूम के एरिया से लघुशंका करके निकला। अगर उसी वक्त प्लास्टर गिर जाता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता।
आयेदिन छज्जा-प्लास्टर गिरने की घटना टाउनशिप के लगभग सभी सेक्टरों में आम हो चुकी है। लेकिन बीएसपी प्रबंधन कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा है। कर्मियों के परिवार सुरक्षा के अभाव में जान हथेली पर लेकर क्वाटर में निवास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में
बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जल्दबाजी में रेल मिल कर्मी राम अवतार मंडावी प्लास्टर के मलबे को वैसे ही छोड़ सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पंहुच गए। शनिवार से रविवार हो गया। लेकिन, कोई सुध लेने नहीं आया।
श्रमिक नेताओं का कहना है कि बीएसपी का नगर सेवा विभाग का नाम सेवा है। कुछ साल पूर्व ही इसका नाम नगर सेवा विभाग किया गया था। पहले नगर प्रशासन विभाग के नाम से जाना जाता था। कर्मचारियों का कहना है कि बेहतर होगा कि इसका नामकरण नगर शिकायत विभाग कर दिया जाए, क्योंकि शिकायतों का अंबार लगा है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या
और ठोस कोई निराकरण हो नहीं रहा है। केवल थूक पालिश से कब तक काम चलेगा। जवाबदारी और जवाबदेही की स्थिति लगभग खत्म हो चुकी है। आप सौभाग्यशाली हो, जब तक आपके घर कोई छज्जा नहीं गिरा है।