RINL के नए CMD एमएनवीएस प्रभाकर के चयन को मंजूरी, नगरनार स्टील प्लांट के ED, SAIL RSP में थे CGM
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट-आरआईएनएल को मिला नया सीएमडी, कैबिनेट ने एमएनवीएस प्रभाकर के नाम पर लगाई मुहर। सूचनाजी न्यूज, विशाखापट्टनम। Rashtriya Ispat Nigam Limited को नया चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने शुक्रवार को एमएनवीएस प्रभाकर के नाम को मंजूरी दे दी। एमएनवीएस प्रभाकर वर्तमान में NMDC Steel Limited यानी नगरनार स्टील प्लांट के हेड ऑफ प्लांट हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे Steel Authority of
- विशाखापट्टनम स्टील प्लांट-आरआईएनएल को मिला नया सीएमडी, कैबिनेट ने एमएनवीएस प्रभाकर के नाम पर लगाई मुहर।
सूचनाजी न्यूज, विशाखापट्टनम। Rashtriya Ispat Nigam Limited को नया चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) मिल गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने शुक्रवार को एमएनवीएस प्रभाकर के नाम को मंजूरी दे दी।
एमएनवीएस प्रभाकर वर्तमान में NMDC Steel Limited यानी नगरनार स्टील प्लांट के हेड ऑफ प्लांट हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे Steel Authority of India Limited के राउरकेला स्टील प्लांट में बतौर सीजीएम कार्य कर चुके हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नगरनार स्टील प्लांट में हेड ऑफ प्लांट के रूप में उनकी कार्यशैली और उत्पादन प्रबंधन की काफी चर्चा रही है।
भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के बोर्ड लेवल अपॉइंटमेंट सेल द्वारा 8 मई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने एमएनवीएस प्रभाकर की नियुक्ति Rashtriya Ispat Nigam Limited के सीएमडी पद पर स्वीकृत की है। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2028 तक अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
बताया जा रहा है कि प्रभाकर को स्टील सेक्टर में लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। उत्पादन, संचालन और प्लांट मैनेजमेंट में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें आरआईएनएल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल मनीष राज गुप्ता के पास आरआईएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार था। नए आदेश के बाद शनिवार से ही प्रभाकर एक्शन में आ जाएंगे।