निजीकरण: सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पहले Maitribag Zoo और BSP स्कूल जा रहे प्राइवेट हाथों में, निकला टेंडर

लगभग 140 एकड़ में फैले चिड़ियाघर के संचालन और प्रबंधन के लिए संगठनों से EOI आमंत्रित किए जा रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू और स्कूल निजी हाथों में जा रहे हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पहले इन दोनों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर निकाल दिया गया है। बीएसपी ने अपने इंग्लिश मीडियम स्कूलों के संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है। यह आमंत्रण ऐसे पंजीकृत ट्रस्ट, सोसायटी, संस्थाओं या स

  • लगभग 140 एकड़ में फैले चिड़ियाघर के संचालन और प्रबंधन के लिए संगठनों से EOI आमंत्रित किए जा रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू और स्कूल निजी हाथों में जा रहे हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पहले इन दोनों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर निकाल दिया गया है। बीएसपी ने अपने इंग्लिश मीडियम स्कूलों के संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है। यह आमंत्रण ऐसे पंजीकृत ट्रस्ट, सोसायटी, संस्थाओं या संगठनों के लिए है, जिनके पास अंग्रेज़ी माध्यम के सीबीएसई/आईसीएसई स्कूल चलाने का पर्याप्त अनुभव और संसाधन हों। ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में किया बदलाव, चार श्रम संहिता लागू, सरकार ने गिनाए ये फायदे जानिए किन स्कूलों के संचालन के लिए EOI आमंत्रित बीएसपी इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7, भिलाई बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10, भिलाई EOI के लिए पात्रता मानदंड आवेदनकर्ता एक पंजीकृत ट्रस्ट/सोसायटी/संस्था/संगठन होना चाहिए। संस्था के पास कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, जिसमें कक्षा पहली से बारहवीं तक अंग्रेज़ी माध्यम के सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड स्कूल का संचालन शामिल हो। संस्था द्वारा संचालित कम से कम एक स्कूल में पिछले माह के अंतिम दिन तक 2000 से अधिक छात्रों का नामांकन होना अनिवार्य है। ये खबर भी पढ़ें: CGPSC 2024: डिप्टी कलेक्टर बने भिलाई स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर यशवंत देवांगन, बीएसपी कैंटीन में रील देखने के बजाय करते थे पढ़ाई, पढ़ें इंटरव्यू EOI जमा करने की अंतिम तिथि दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 13 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) इधर-मैत्री बाग चिड़ियाघर के दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए यह टेंडर भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल) ने मैत्री बाग चिड़ियाघर के दीर्घकालिक प्रबंधन और संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) जारी किया है। इस आमंत्रण का उद्देश्य चिड़ियाघर के संचालन को और प्रभावी बनाना, पशु कल्याण में सुधार करना, आगंतुकों की संख्या एवं मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ाना तथा इसकी वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए योग्य एवं अनुभवी संगठनों को शामिल करना है। ये खबर भी पढ़ें: सीजीपीएससी 2024 टॉपर FSNL के पूर्व कर्मचारी का बेटा देवेश साहू, सोशल मीडिया से दूरी, AI से तैयार किया Study Material मैत्री बाग चिड़ियाघर के लिए अनुभवी संस्था की तलाश सेल ने बताया कि भिलाई स्थित लगभग 140 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर के संचालन और प्रबंधन के लिए ऐसे संगठनों से EOI आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिनके पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन हों, चिड़ियाघर संचालन का पूर्व अनुभव हो तथा स्थापित और विश्वसनीय प्रबंधन क्षमता हो। EOI में भाग लेने वालों के लिए प्रमुख शर्तें
  • इच्छुक संस्था अपने कार्यक्षेत्र और अनुभव का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर आवेदन कर सकती है।
  • निविदा केवल मैत्री बाग चिड़ियाघर के संचालन और रखरखाव से जुड़े पक्षों की प्रतिक्रिया हेतु आमंत्रित की गई है।
  • चिड़ियाघर की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आगामी संस्थान को स्वयं राजस्व, व्यय और लाभप्रदता का संपूर्ण उत्तरदायित्व लेना होगा।
  • बीएसपी चिड़ियाघर संचालन या रखरखाव के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद या सब्सिडी नहीं देगा।
  • निविदादाता को पिछले तीन वर्षों में कम से कम 3 करोड़ रुपये के कारोबार वाले लेखापरीक्षित वित्तीय दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार के 4 लेबर कोड की प्रतियां बोकारो स्टील प्लांट के बाहर कर्मचारियों ने फूंकी कानूनी एवं नियामकीय अनुपालन EOI में स्पष्ट किया गया है कि आवेदक को भारत के सभी प्रासंगिक राष्ट्रीय कानूनों और नियामकीय नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। चिड़ियाघर संचालन के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की स्वीकृति अनिवार्य है। संस्था का पंजीकरण भारतीय कानूनों के अनुरूप वैध होना चाहिए। ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारियों को हर महीने 25% कम वेतन दे रहा विशाखापट्टनम स्टील प्लांट, प्रोडक्शन लिंक्ड सैलरी पर भिलाई सीटू विरोध में