आखिरी समय तक भूपेश बघेल का रोड शो, राजेंद्र साहू बोले-सरकार बनी तो मजदूरों को 243 मजदूरी की जगह मिलेगा 400 रुपए, महिलाओं के खाते में आएगा पैसा
राजेंद्र साहू ने कहा-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं को रद्द कर दिया। आज 35 किलो चावल के बदले पन्द्रह किलो चावल देने का फैसला उठाया हैं। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश राघव, वर्तमान जिला अध्यक्ष बंसी पटेल, जिला पंचायत
राजेंद्र साहू ने कहा-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं को रद्द कर दिया। आज 35 किलो चावल के बदले पन्द्रह किलो चावल देने का फैसला उठाया हैं।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश राघव, वर्तमान जिला अध्यक्ष बंसी पटेल, जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड की मौजूदगी में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत परपोड़ा, मोहबठ्ठा, कोदवा, देवरबीजा, बैजलपुर, तारालिम, निनवा, लेंजवारा, सरदा, कुसुमी में जाकर धुंवाधार प्रचार किया। जनसभा के माध्यम से आमजनों को सम्बोधित करते हुए बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है, आज दाल की कीमत एक सौ अस्सी रुपये है सिलेंडर का भाव आसमान छू रहा है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी का कंट्रोल नही है। आज सोने का भाव पचहत्तर हजार रुपये प्रति तोला हो गया है, जो आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएं, जिससे ऐसी सरकार बने जो मनरेगा के तहत मिल रही 243 रुपये मजदूरी की जगह चार सौ रुपये मजदूरी दिया जाएगा, जिससे उनके अंदर आत्मसम्मान की भावना जाग उठे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा।