रथयात्रा महोत्सव अपडेट: महाप्रभु का अब नए भेष में दर्शन, ओडिसी नृत्य ने लूटी वाहवाही
डॉ.मधुस्मिता दास के निर्देशन में कलाकारों ने ओडिसी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक अदाओं पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति, सेक्टर-4 के तत्वाधान में सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुण्डिचा मंडप में प्रतिदिन महाप्रभु अलग-अलग भेष में दर्शन दे रहे हैं। आज महाप्रभु ने मयूरी चंद्रिका भेष में दर्शन दिये। ये खबर भी पढ़ें : 7500 EPS 95 Pension: मेडिकल , रेलवे , बस , हवाई यात्रा पर पेंशनभोगियों को चाहिए 50% छूट ओडिसी नृत्य ने बटोरी तालियां गुंडीचा मंडप,सेक्टर 10
- डॉ.मधुस्मिता दास के निर्देशन में कलाकारों ने ओडिसी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक अदाओं पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाई।
ओडिसी नृत्य ने बटोरी तालियां
गुंडीचा मंडप,सेक्टर 10 में रथयात्रा महोत्सव के तहत ओडीसी नृत्य कला का प्रदर्शन "नृत्यांगन" के कलाकारों ने किया। डॉ.मधुस्मिता दास के निर्देशन में कलाकारों ने ओडिसी नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक अदाओं पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाई। ये खबर भी पढ़ें : मजदूरों की कहीं नहीं सुनवाई, मेहनताना लेने कलेक्टर के पास पहुंचे, इन्हें चाहिए बढ़ी पेंशन कलाकारों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेफी चेयरमैन व ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सांस्कृतिक संध्या के अंत में मुख्य अतिथि एनके बंछोर द्वारा इन कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 में महाप्रभु का राज राजेश्वरी भेष में दर्शन