SAIL जूनियर ऑफिसर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द करें जारी, 2027 के वेज रिवीजन में न करें देरी

ई-0 परीक्षा में सीटों की संख्या 2% से बढ़कर 4% किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा कुशल एवं दक्ष लोगों को कर्मचारी से अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त हो सके।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के सभी कर्मचारियों के ई-जीरो प्रमोशन (जूनियर ऑफिसर) परीक्षा एवं वेज रिवीजन से संबंधित मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (BIDU) के सभी विभागीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक सेक्टर 4जी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। 

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि जुलाई माह में हुए जूनियर ऑफिसर प्रमोशन परीक्षा (ई- 0) का रिजल्ट जारी किया जाए, जिससे सफल अभ्यर्थियों का प्रमोशन अविलंब हो एवं इस वर्ष शिकायतों के कारण रिजल्ट में हो रही देरी का प्रभाव वर्ष 2028 में होने वाले ई जीरो एग्जाम पर न पड़े और बिना देर किए ई- 0 के अगले बैच की परीक्षा 2028 में आयोजित की जा सके। साथ ही कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ को देखते हुए प्रत्येक 2 वर्ष में जूनियर ऑफिसर (ई- 0) परीक्षा आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए। 

इसके अलावा ई-0 परीक्षा में सीटों की संख्या 2% से बढ़कर 4% किया जाए जिससे कि ज्यादा से ज्यादा कुशल एवं दक्ष लोगों को कर्मचारी से अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त हो सके। साथ ही अधिकारी वर्ग में प्रोन्नति के बाद ट्रेनिंग अवधि जो कि अभी 3 वर्ष है उसको पूर्व की भांति डेढ़ साल किया जाए। यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि वर्ष 2027 में सेल कर्मचारियों के लिए होने वाले वेज रिवीजन को निर्धारित समय पर बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ न्याय पूर्ण तरीके से पूरा किया जाए जिससे कि कर्मचारियों को किसी प्रकार की कोई आर्थिक नुकसान ना हो, साथ ही पिछले वेज रिवीजन से लंबित 39 माह के एरियर, बकाया पर्क्स का एरियर जैसे मुद्दों का भी समाधान कराया जाए।

प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा एवं प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री विकास कुमार, नबा हेंब्रम, चन्दन, सिद्धार्थ सेन, नरेंद्र, अमरजीत, अजीत,राकेश सिन्हा, संटू, निखिल, चंदन , विपुल, प्रदुम्न सिंह, जितेंद्र,कौशल सहित सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।