Republic Day 2026: छुट्टी के दिन भी खुला है मैत्रीबाग जू, पर्यटकों का उमड़ा रेला, आप भी आइए

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गणतंत्र दिवस के जश्न में दुर्ग-भिलाई के लोग डूबे हुए हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। स्टेडियम से लेकर कॉलोनी, बाजार, स्कूल तक गणतंत्र दिवस का माहौल बना हुआ है। वहीं, मैत्रीबाग का द्वार पर आज खुला हुआ है। सोमवार को मैत्रीबाग बंद रहता है। लेकिन, गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे खोला गया है। पर्यटकों की भीड़ यहां भी देखी जा रही है। खासा खुशनुमा माहौल नजर आ रहा है। हर तरफ बच्चों की मस्ती और बड़ों का जमावड़ा यहां दिख रहा है। मैत्रीबाग के प्रभारी डाक्टर नवीन जैन के मुताबिक पर्यटकों की स

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गणतंत्र दिवस के जश्न में दुर्ग-भिलाई के लोग डूबे हुए हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। स्टेडियम से लेकर कॉलोनी, बाजार, स्कूल तक गणतंत्र दिवस का माहौल बना हुआ है। वहीं, मैत्रीबाग का द्वार पर आज खुला हुआ है। सोमवार को मैत्रीबाग बंद रहता है। लेकिन, गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे खोला गया है। पर्यटकों की भीड़ यहां भी देखी जा रही है। खासा खुशनुमा माहौल नजर आ रहा है। हर तरफ बच्चों की मस्ती और बड़ों का जमावड़ा यहां दिख रहा है। मैत्रीबाग के प्रभारी डाक्टर नवीन जैन के मुताबिक पर्यटकों की सुविधा के लिए सोमवार को मैत्रीबाग जू को ओपन किया गया है। भिलाई के साथ आसपास के एरिया के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। शाम तक पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।