बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें
बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति ने आवास का घेराव किया। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के आवास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने सेक्टर 4 बी स्थित ईडी एचआर राजश्री बनर्जी के आवास को ही घेर लिया। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक बवाल चलता रहा। सीआइएसएफ जवानों और पुलिस को
- बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति ने आवास का घेराव किया।
समिति का कहना है कि आवास खाली कराने से पहले जर्जर आवासों की मरम्मत कराई जाए और उसके बाद ही वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। आंदोलनकारियों ने बीएसएल प्रबंधन से इस मामले में उचित समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भीड़ में मौजूद एक वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंदोलन को लेकर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। समिति ने अपनी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इधर- बीएसएल प्रबंधन आगे की रणनीति को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर चुका है।