SAIL IISCO Steel Plant: रिटायर अधिकारियों को Advisors-Consultants बनने का मौका, 50 हजार से 1 लाख तक सैलरी

अनुभवी पूर्व अधिकारियों को दी नई भूमिका, सलाहकारों की नियुक्ति शुरू Engagement of Advisors/Consultants at SAIL-ISP सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) ने अपने अनुभवी पूर्व अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस्पात संयंत्र ने ई-7 और उससे नीचे के ग्रेड से रिटायर हो चुके अधिकारियों से सलाहकारों/परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि यह पहल उन विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्हों

  • अनुभवी पूर्व अधिकारियों को दी नई भूमिका, सलाहकारों की नियुक्ति शुरू
  • Engagement of Advisors/Consultants at SAIL-ISP
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) ने अपने अनुभवी पूर्व अधिकारियों के अनुभव का लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस्पात संयंत्र ने ई-7 और उससे नीचे के ग्रेड से रिटायर हो चुके अधिकारियों से सलाहकारों/परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि यह पहल उन विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में आईएसपी या अन्य इस्पात इकाइयों में तकनीकी, वित्तीय और संचालनात्मक क्षेत्रों में योगदान दिया है।

क्या आप जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन

सेल इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के सर्कुलर के अनुसार ई-7 या उससे नीचे के ग्रेड से अलग हुए वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, जो स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए हैं या सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। हालांकि, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्रवाई या चिकित्सा अक्षमता के कारण अलग हुए कर्मचारी पात्र नहीं होंगे।

अगर, आप यहां कर चुके नौकरी, तो दोबारा अवसर, 18 पद हैं

परियोजनाएँ (सिविल) 3 सेफ्टी- 1 हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम)-2 विद्युत-2 रेलवे एवं लॉजिस्टिक्स-1 वित्त एवं कराधान-1 वित्त-1 ब्लास्ट फर्नेस-1 कोक ओवन-1 सिंटर प्लांट-1 पावर एवं ब्लोइंग स्टेशन-1 वायर रॉड मिल-1 बार मिल-1 यूनिवर्सल सेक्शन मिल (यूएसएम)-1 ऊर्जा प्रबंधन-1

अब बात पैसा कितना मिलेगा, यह भी जानिए

ई-1 से ई-3: ₹50,000 ई-4: ₹60,000 ई-5: ₹70,000 ई-6: ₹80,000 ई-7: ₹1,00,000

6 माह के लिए होगी नियुक्ति, 2 बार बढ़ेगी अवधि

  • सलाहकारों की प्रारंभिक नियुक्ति 6 महीने की होगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकेगा। कुल अधिकतम अवधि पूरी करने के बाद भी एक माह के ‘कूलिंग ऑफ’ पीरियड के बाद पुनः नियुक्ति संभव है।
  • कार्य का प्रमुख दायरा
  • सलाहकारों को संयंत्र के उत्पादन और लागत सुधार में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जिसमें शामिल हैं
  • बजट व्यय की निगरानी और संसाधनों का अनुकूलन
  • उत्पादन लागत विश्लेषण और लागत नियंत्रण रणनीति
  • उत्पाद मिश्रण, ईंधन, ऊर्जा और कोयला लागत का अनुकूलन
  • एसएपी आधारित लागत प्रणाली की ओर संक्रमण
  • ईबीआईडीटीए सुधार योजना का क्रियान्वयन
  • लागत जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन

आवेदक, जिनकी ये योग्यता होनी चाहिए

बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) वाले उम्मीदवारों के पास इस्पात संयंत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम अनुभव अवधि 8 वर्ष रखी गई है।

आईएसपी की पहल क्यों विशेष है

बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट, सेल की एक प्रमुख इकाई है, जिसने वर्षों से पूर्व अधिकारियों के अनुभव को महत्व दिया है। इस कदम से न केवल संयंत्र को अनुभवी मस्तिष्कों का लाभ मिलेगा, बल्कि सेवानिवृत्त पेशेवरों को भी अपनी विशेषज्ञता के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर मिलेगा।