Retirement List 2026: सीएमओ डॉ. उदय कुमार, सीजीएम रवि शंकर समेत 14 अधिकारियों का इसी माह रिटायरमेंट, पढ़ें नाम
मुख्य महाप्रबंधक (CGM), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), उप महाप्रबंधक (DGM), सहायक महाप्रबंधक (AGM), वरिष्ठ प्रबंधक (Sr. Manager) और उप प्रबंधक (Dy. Manager) हो रहे रिटायर।
- मेडिकल, मानव संसाधन, उत्पादन, मैकेनिकल सर्विसेज, वाटर मैनेजमेंट, राजहरा माइंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नाम शामिल।
- रिटायर्ड होने वाले अधिकारियों को बीएसपी प्रबंधन और बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाता है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से इस महीने 14 अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें मुख्य महाप्रबंधक (CGM), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), उप महाप्रबंधक (DGM), सहायक महाप्रबंधक (AGM), वरिष्ठ प्रबंधक (Sr. Manager) और उप प्रबंधक (Dy. Manager) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
भिलाई स्टील प्लांट में इन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के साथ ही विभिन्न विभागों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अधिकारियों का कार्यकाल पूरा होगा। सूची में मेडिकल, मानव संसाधन, उत्पादन, मैकेनिकल सर्विसेज, वाटर मैनेजमेंट, राजहरा माइंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले अधिकारी
- रवि शंकर: मुख्य महाप्रबंधक (CGM), A&D
- उदय कुमार धाबर्डे: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), मेडिकल
- सौमेंद्र साहा: उप महाप्रबंधक (DGM), L&D
- आर. मनोज कुमार: सहायक महाप्रबंधक (AGM), RSM
- बिरेन्दर कुमार: सहायक महाप्रबंधक (AGM), URM
- अजय कुमार कलास्कर: सहायक महाप्रबंधक (AGM), SMS-2
- सतेन्द्र बिराज बारा: सहायक महाप्रबंधक (AGM), मैकेनिकल सर्विसेज
- स्वपन कुमार सारंगी: सहायक महाप्रबंधक (AGM), PLEM
- रमेश: सहायक महाप्रबंधक (AGM), वाटर मैनेजमेंट
- मोहनलाल जंघारे: सहायक महाप्रबंधक (AGM), ERS
- शंकर प्रसाद साहू: वरिष्ठ प्रबंधक (Sr. Manager), IOC राजहरा
- महेंद्र सिंह बघेल: वरिष्ठ प्रबंधक (Sr. Manager), SS Shop
- सुरेंद्र कुमार नायक: उप प्रबंधक (Dy. Manager), HR
- धुर सिंह ठाकुर: उप प्रबंधक (Dy. Manager), SMS-2