भिलाई स्टील प्लांट के 79 कर्मचारी और 14 अफसरों का रिटायरमेंट, बीएसपी ओए का खास इवेंट

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीएमओ इंचार्ज डाक्टर उदय, सीजीएम रवि शंकर समेत अन्य अधिकारियों को बीएसपी ओए ने दी विदाई। सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से अक्टूबर में 79 कर्मचारी और 14 कर्मचारियों का रिटायरमेंट हो रहा है। 31 अक्टूबर को उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी। विभागों में विदाई समारोह चल रहा है। वहीं, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से इंजीनियर्स भवन में सीजीएम समेत 14 अधिकारियों को विदाई दी गई। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीएमओ इंचार्ज डाक्टर उदय को भी ओए ने विदाई दे दी है। 

बीएसपी के रेल मिल में विदाई समारोह के दौरान की फोटो।

बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में सेफी चेयरमैन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं सचिव प्रहलाद मौर्य उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक जैन, कार्यपालक निदेशक (डिजिटाइजेशन-सेल) तथा एसके सुनके, सीजीएम (सीएनआईटी, कॉर्पोरेट ऑफिस) शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: दूसरी तिमाही में SAIL की गति और तेज: ऑपरेशनल एक्सीलेंस और मार्केट अलाइनमेंट से शुद्ध लाभ 315% तक बढ़ा, CMD एके पंडा बोले…

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

समारोह में रवि शंकर, सीजीएम (ए एंड डी); डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, सीएमओ (मेडिकल); सौमेन्द्र साहा, डीजीएम (एचआर); आर. मनोज कुमार, एजीएम (आरएसएम); बीरेन्द्र कुमार, एजीएम (यूआरएम); श्री अजय कुमार कलसकर, एजीएम (एसएमएस-2); श्री स्वपन कुमार सारंगी, एजीएम (पीएलईएम); श्री रमेश, एजीएम (डब्ल्यूएमडी); श्री मोहनलाल जंघरे, एजीएम (ईआरएस); श्री शंकर प्रसाद साहू, सीनियर मैनेजर (दल्ली); श्री महेन्द्र कुमार बघेल, सीनियर मैनेजर (एफएंडएसएस) तथा श्री सुरेन्द्र कुमार नायक, डिप्टी मैनेजर (एचआर) को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनंदन पत्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों की जीवनसंगिनियां भी उपस्थित रहीं।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सीएमओ इंचार्ज डाक्टर उदय कुमार को विदाई दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली महापौर: भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी की पत्नी डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे की कांग्रेस से दावेदारी, पढ़ें कुंडली

अधिकारियों का योगदान बीएसपी की उपलब्धियों का आधार : बंछोर

अपने स्वागत उद्बोधन में श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ओए-बीएसपी सदैव अधिकारियों के हितों के संरक्षण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। संगठन के निरंतर संघर्षों से सम्मानजनक वेतन पुनरीक्षण, सेल पेंशन स्कीम का क्रियान्वयन, अवकाश नकदीकरण की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करना तथा 11 माह के पर्क्स एरियर्स का भुगतान जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: प्रमोशन-ट्रांसफर, मकान में राजनीतिक दबाव पड़ेगा भारी, PMO-राष्ट्रपति, मंत्रालय से सीधे शिकायत पर रोक, नौकरी खतरे में, पढ़ें सर्कुलर

सेवानिवृत्त अधिकारी संगठन परिवार का अभिन्न अंग

ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवानिवृत्ति के बाद भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है। सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव एवं ज्ञान संगठन की अमूल्य धरोहर है। एसोसिएशन उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से भविष्य में भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहने का आग्रह किया तथा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant: विशाखापट्टनम RINL की जमीन की ई-नीलामी, मोदी सरकार ने शुरू की ये कवायद

इस अवसर पर ओए के जोनल प्रतिनिधि एम.ए.आर. शरीफ, जी.पी. सोनी, प्रदीप राव, सोमेश द्विवेदी, एस.के. बोरकर, विवेक सिंह चौहान, श्रवण कुमार शुक्ला, एम. विजय कुमार, निमेष कुमार गुप्ता, एम.के. गुलाटी, डॉ. मनीष देवांगन, संजीव कुमार सोनी, श्वेत कुमार मिश्रा, एच.एल. सोनवानी, राजूल कुमार पाण्डेय, विनीत वर्मा, एस.के. अग्रवाल, सरोजन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।