DSP में कर्मचारियों का RFID रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर से, BSP के मैसेज ने मचाया हड़कंप, गेट पर लगी लंबी लाइन
-भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट, बोरिया सहित सभी गेटों पर राइट टाइम दिखे कार्मिक। सूचनाजी न्यूज, भिलाई/दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कार्मिकों को समय पर ड्यूटी लाने के लिए प्रबंधन लगातार कोशिश कर रहा है। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और आरएफआइडी (Radio Frequency Identification) कार्ड पर काम शुरू कर दिया है। 25 सितंबर से कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रक्रिया होगी। वर्क्स एरिया में डिजाइन डिपार्टमेंट बि
-भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट, बोरिया सहित सभी गेटों पर राइट टाइम दिखे कार्मिक। सूचनाजी न्यूज, भिलाई/दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कार्मिकों को समय पर ड्यूटी लाने के लिए प्रबंधन लगातार कोशिश कर रहा है। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और आरएफआइडी (Radio Frequency Identification) कार्ड पर काम शुरू कर दिया है। 25 सितंबर से कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रक्रिया होगी। वर्क्स एरिया में डिजाइन डिपार्टमेंट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और नॉन वर्क्स एरिया के कर्मचारियों के लिए प्रोजेक्ट बिल्डिंग में रजिस्ट्रेशन हर दिन होगा। इसी तरह भिलाई स्टील प्लांट में भी रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) पर काम चल रहा है। केबल बिछाने और कैमरा लगाने आदि का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक-डेढ़ माह के भीतर इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।