मिशन विकसित भारत 2047 में श्रमिक संघ की खास भूमिका, BMS ने किया महामंथन

बीएमएस कार्यालय में हुआ सेमिनार। पीएन शाह बोले-मिशन विकसित भारत 2047 मे ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मिशन विकसित भारत 2047 मे श्रम संघ की भूमिका विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विशेष तौर पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए यूनियन कार्यालय सेक्टर 6 में आयोजित किया गया। 

मिशन विकसित भारत 2047 मे श्रमिक संघ की भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर के शिक्षा अधिकारी पी एन शाह द्वारा किया गया।l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस देश का पुनर्निर्माण हो रहा है जिसमें श्रमिक नेताओं की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने बताया कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की प्राप्ति श्रमिकों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने अनुशासन राष्ट्र प्रेम एवं विकास के लिए "5डी " का सिद्धांत समझाया। सेमिनार में उपस्थित सभी श्रमिक नेताओं ने संकल्प लिया कि हम अपने भारत देश के विकास में सदैव समर्पित एवं प्रयासरत रहेंगे। 

इसके पूर्व स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए यूनियन के महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि आज प्रत्येक श्रमिक नेता को चारों लेबर कोड के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक विषयों पर जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है श्रमिक नेता ही सरकार ,प्रबंधन एवं श्रम शक्ति के बीच की कड़ी है। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि श्रमिक नेताओं को श्रम कानूनो के बारे में अपडेट रहना जरूरी है साथ ही बदली हुई परिस्थितियों में लीडरशिप कैसे करना है इसकी भी जानकारी होना जरूरी है, तभी हम श्रमिकों का एवं राष्ट्र का विकास कर पाएंगे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि हम सब साथी देश के विकास के लिए प्रयत्नशील है भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल की उपलब्धियां हमारे तरक्की एवं विकास का प्रतीक हैं। 

इस सेमिनार में यूनियन के दिल्ली राव, रवि चौधरी, अखिलेश उपाध्याय, सुधीर गढ़ेवाल, मृगेंद्र कुमार, राकेश उपाध्याय, संजय साकुरे, इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, घनश्याम पांडेय, अनिल गजभिए, एस रवि, अरविंद प्रताप सिंह, गौरव कुमार, बिन्नी पाल, मुरारी जायसवाल, अनिल कुमार शुक्ला, नज़ीर हुसैन खान, विजय कुमार यादव, घनश्याम साहू, राजेश वर्मा, रविंद्र कुमार चंदेल, राजेश चौहान, प्रसून सागर, लूनिया सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।