SAIL अलाय स्टील प्लांट दुर्गापुर के ED एस. सुब्बाराज का रांची ट्रांसफर
2019 में ईडी बनकर बोकारो स्टील प्लांट से अलॉय स्टील प्लांट गए थे।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के एलॉय स्टील्स प्लांट दुर्गापुर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस. सुब्बाराज का तबादला हो गया है। SAIL कॉरपोरेट ऑफिस ने आदेश जारी किया है। एस. सुब्बाराज को Centre for Engineer
- 2019 में ईडी बनकर बोकारो स्टील प्लांट से अलॉय स्टील प्लांट गए थे।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के एलॉय स्टील्स प्लांट दुर्गापुर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस. सुब्बाराज का तबादला हो गया है। SAIL कॉरपोरेट ऑफिस ने आदेश जारी किया है। एस. सुब्बाराज को Centre for Engineering and Technology (CET), Ranchi में नई जिम्मेदारी दी गई है।
ईडी सुब्बाराज का बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल से 1990 में कॅरियर शुरू हुआ था। बोकारो से कारपोरेट आफिस ट्रांसफर हुआ था। कुछ समय बाद जीएम होकर बीएसएल लौटे। सेल बीएसएल में ही प्रमोशन पाए और 2019 में ईडी बनकर अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर पहुंचे थे। तब से अब तक लगातार वहां सेवा दे रहे थे। अब नया कार्यक्षेत्र रांची हो गया है।
ऑफिस ऑर्डर के अनुसार एस. सुब्बाराज को अब रांची स्थित Centre for Engineering and Technology (CET) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। SAIL के इस प्रशासनिक बदलाव को कंपनी के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी से जुड़े कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।