SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने
सूचनजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आधे-अधूरे वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और 39 माह के बकाया एरियर के लेकर बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली ने सेल प्रबंधन और हड़ताल की नोटिस देने वाली यूनियनों को 9 सितंबर को बुलाया है। काउंसिलिंग मीटिंग में दोनों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-स्मेफी के राष्ट्रीय महासचिव संजय वढावकर ने खुद केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त से म
सूचनजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आधे-अधूरे वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और 39 माह के बकाया एरियर के लेकर बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली ने सेल प्रबंधन और हड़ताल की नोटिस देने वाली यूनियनों को 9 सितंबर को बुलाया है। काउंसिलिंग मीटिंग में दोनों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया-स्मेफी के राष्ट्रीय महासचिव संजय वढावकर ने खुद केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त से मुलाकात करके बैठक बुलाने की मांग की थी। भिलाई एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि संजय वढावकर जी ने बैठक की जानकारी दी थी, जिस पर अब आधिकारिक रूप से पत्र भी जारी कर दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: सेफी मिला श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से, EPFO संग बैठक में SAIL की अटकी पेंशन पर ये बात एग्रीमेंट की शर्तों के बारे में सेबी को जानकारी न दिए जाने का मामला भी उछल रहा है। इसलिए केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने सेबी को भी लेटर जारी किया है। एचएमएस के पत्र के आधार पर सेबी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।