SAIL Board Meeting 2026: सेल बोर्ड की 538वीं बैठक इसी माह, जारी होगा वित्त वर्ष का छमाही और तिमाही रिज़ल्ट
SAIL Board की 538वीं बैठक अक्टूबर 2026 के चौथे सप्ताह में संभावित है। एजेंडा में शामिल करने के लिए प्रस्ताव 17 अक्टूबर तक मांगे गए हैं।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2026) और दूसरी तिमाही का रिज़ल्ट घोषित होने वाला है। अक्टूबर के चाथे सप्ताह में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। SAIL Board की 538वीं बैठक में Q-2 और H-1 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निदेशक मंडल की अगली यानी 538वीं बैठक अक्टूबर 2026 के चौथे सप्ताह में आयोजित है। बैठक की कार्यसूची में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावों को लेकर सेल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एजेंडा में शामिल किए जाने वाले प्रस्ताव अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) से विधिवत अनुमोदित होने चाहिए। ऐसे प्रस्ताव 17 अक्टूबर 2026 तक भेजने को कहा गया है, ताकि बैठक की एजेंडा सामग्री तैयार कर निदेशकों को समय पर भेजी जा सके। सेल ने स्पष्ट किया है कि 17 अक्टूबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले एजेंडा नोट्स को 538वीं बोर्ड बैठक की कार्यसूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रस्तावों को अगली बोर्ड बैठक के लिए लंबित रखा जाएगा।
सेल बोर्ड की बैठक में कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक, वित्तीय, संचालन और नीतिगत प्रस्तावों पर विचार किया जाता है। हालांकि, 538वीं बैठक में किन-किन प्रस्तावों को रखा जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बैठक के एजेंडा के लिए प्रस्ताव भेजने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।