SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

इंटक से संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, एटक से विद्यासागर गिरी, रामाश्रय सिंह, सीटू से ललित मोहन मिश्र, डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, राजेंद्र सिंह, बीएमएस से रंजय कुमार का नाम सामने आया। सूचनाजी न्यज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों का बोनस तय होने जा रा है। नए फॉमूले स

  • इंटक से संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, एटक से विद्यासागर गिरी, रामाश्रय सिंह, सीटू से ललित मोहन मिश्र, डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, राजेंद्र सिंह, बीएमएस से रंजय कुमार का नाम सामने आया।
सूचनाजी न्यज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों का बोनस तय होने जा रा है। नए फॉमूले से बोनस तय कराने पर सबका जोर है। अब देखना यह है कि प्रबंधन क्या तैयार होगा या नहीं। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस की बैठक 1 अक्टूबर को दिल्ली में होनी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए यूनियन नेताओं के नाम तय हो गए हैं। सेल बोनस बैठक में सीटू दुर्गापुर से ललित मोहन मिश्र, सीटू भिलाई के संगठन सचिव डीवीएस रेड्डी, एचएमएस बोकारो से राजेंद्र सिंह और केंद्रीय नेता संजय वढावकर दिल्ली की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसी तरह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी, बोकारो के महासचिव बीएन चौबे, एटक के केंद्रीय नेता विद्यासागर गिरी और बोकारो से रामाश्रय सिंह का नाम सामने आया है। इसी तरह आरआइएनएल से आने वाले बीएमएस मेटल फेडरेशन के अध्यक्ष के श्रीनिवास राव और बीएमएस बोकारो से रंजय कुमार का नाम फाइनल हो गया है। इंटक बोकारो के महासचिव बीएन चौबे का कहना है कि पहले से ज्यादा बोनस दिलाने पर फोकस किया जाएगा। वहीं, ललित मोहन मिश्र का कहना है कि पुराने फॉर्मूले को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। नए फॉर्मूला से ही बोनस तय कराने पर फोकस होगा। सभी यूनियन नेता एक साथ रणनीति के तहत प्रबंधन से बातचीत करेंगे। वर्तमान बोनस फॉर्मूला गलत है। इसको बदलने की मांग सीटू पहले से कर रहा है। नए फॉर्मूले से ही बोनस राशि दिलाने पर जोर लगाया जाएगा।