SAIL Bonus: एनजेसीएस बैठक 20 सितंबर को, उपराष्ट्रपति चुनाव के चलते 9 सितंबर को श्रमायुक्त की बैठक स्थगित
श्रम मंत्रालय के जवाइंट सेक्रेटरी को ही केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन और बकाया एरियर को लेकर 9 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। 9 सितंबर को ही उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। इसलिए बैठक को स्थगित किया गया है। वहीं, एनजेसीएस की बैठक 20 सितंबर को होनी है। सेल प्रबंधन की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। श्रम मंत्रालय के जवाइंट सेक्रेटरी को ही केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्
- श्रम मंत्रालय के जवाइंट सेक्रेटरी को ही केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन और बकाया एरियर को लेकर 9 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। 9 सितंबर को ही उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है। इसलिए बैठक को स्थगित किया गया है। वहीं, एनजेसीएस की बैठक 20 सितंबर को होनी है। सेल प्रबंधन की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है।
श्रम मंत्रालय के जवाइंट सेक्रेटरी को ही केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आइएएस को प्रभार होने की वजह से चुनाव में भी ड्यूटी लगी है। इसलिए वह ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे।
केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से एटक के महासचिव विद्यासागर गिरी को फोन पर जानकारी दी गई। इसके बाद भी केंद्रीय नेताओं को सूचित कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस
स्थगति बैठक की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी
बैठक की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह के मुताबिक फोन पर सूचना देने का उद्देश्य यह था कि शनिवार-रविवार को आफिस बंद रहेगा। ऐसे में कर्मचारी नेता दिल्ली के लिए कहीं रवाना न हो जाएं। इसलिए फोन पर ही सबको सूचित कर दिया गया है।
ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन
इंडिया हैबिटेट सेंटर में 20 सितंबर को बैठक
सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 20 सितंबर को बैठक है। Annual SAIL Performance Linked Incentive Scheme (ASPLIS) को लेकर एनजेसीएस सदस्य यूनियन इंटक, सीटू, एचएमएस, बीएमएस और एटक के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक सेल प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन योजना (एएसपीएलआईएस) के संबंध में वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ एक बैठक नई दिल्ली में निर्धारित की गई है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एफएसएनएल कर्मचारियों का बोनस 23 हजार तय, बढ़ा 2000