SAIL Breaking News: भिलाई, BSL, दुर्गापुर, RSP, बर्नपुर, सेलम, रांची के 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सेल के अलग-अलग प्लांट के 15 सीनियर मैनेजर का तबादला कोलकाता सीएमओ हेड क्वार्टर किया गया है। अचानक से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, रांची, कोलियरीज डिवीजन और माइंस क्षेत्र के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सेल के अलग-अलग प्लांट के 15 सीनियर मैनेजर का तबादला कोलकाता सीएमओ हेड क्वार्टर किया गया है। अचानक से बड़े पैमाने पर ट्रांसफर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, रांची, कोलियरीज डिवीजन और माइंस क्षेत्र के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को सीएमओ मुख्यालय कोलकाता में मार्केटिंग विभाग में पदस्थ किया गया है। यह तबादला प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है, जिसे संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें: Steel Secretary’s Review Meeting: SAIL में 20% नहीं, 35% होगी कर्मचारियों की छंटनी, जबरिया रिटायरमेंट का ये प्लान, फंसे BSP अधिकारी भिलाई और बोकारो से ये अधिकारी शामिल भिलाई स्टील प्लांट से नीलाबोनु सत्यानारायण और यूके अखिल का तबादला किया गया है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट से नवीन कुमार और आर.के. यादव का ट्रांसफर हुआ है। दुर्गापुर, राउरकेला और अन्य इकाइयों से भी बदलाव दुर्गापुर स्टील प्लांट से अतुल सिद्धार्थ, कुंदन कुमार सिंह और रितु राज का ट्रांसफर हुआ है। राउरकेला स्टील प्लांट से आर.के. नायक को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बर्नपुर, सेलम, रांची, चासनाला, ओजीओएम और किरीबुरू इकाइयों के अधिकारी भी आदेश में शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के GM समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर मार्केटिंग विंग को मजबूत करने की तैयारी प्रबंधन के इस फैसले को सेल के मार्केटिंग नेटवर्क को मजबूत करने और विभिन्न संयंत्रों के अनुभवी अधिकारियों का बेहतर उपयोग करने की रणनीति माना जा रहा है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत