SAIL Breaking News: बीएसपी से 3 सीजीएम बने ईडी, अनूप दत्ता बोकारो के ईडी वर्क्स, राजीव पांडेय गए दिल्ली, अरुण बने ईडी रावघाट
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) का ईडी इंटरव्यू रिजल्ट आना शुरू हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट के तीन सीजीएम को ईडी बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी गई है। आधिकारिक पुष्टि होते ही अधिकारियों को बधाई संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया। सीजीएम पीबीएस राजीव पांडेय को ईडी एचआर कारपोरेट आफिस बनाया गया है। इसी तरह सीजीएम माइंस रावघाट अरुण कुमार को ईडी रावघाट बनाया गया है। वहीं, सीजीएम इंचार्ज सिंटरिंग प्लांट अनूप कुमार दत्ता
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) का ईडी इंटरव्यू रिजल्ट आना शुरू हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट के तीन सीजीएम को ईडी बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी गई है। आधिकारिक पुष्टि होते ही अधिकारियों को बधाई संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया। सीजीएम पीबीएस राजीव पांडेय को ईडी एचआर कारपोरेट आफिस बनाया गया है। इसी तरह सीजीएम माइंस रावघाट अरुण कुमार को ईडी रावघाट बनाया गया है। वहीं, सीजीएम इंचार्ज सिंटरिंग प्लांट अनूप कुमार दत्ता को ईडी वर्क्स बोकारो बनाया गया है। अनूप दत्ता साल 1993 में सेल से जुड़े थे। राउरकेला स्टील प्लांट में लंबी सेवा देने के बाद 2022 में भिलाई स्टील प्लांट आए थे। अब यहां से प्रमोट होकर बोकारो स्टील प्लांट जा रहे हैं।