SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से
कुमार अमित बोले-सेल की गलत नीतियों के कारण मजदूरों में प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) के महामंत्री कुमार अमित के नेतृत्व में संगठन ने बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों एवं शॉप में कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्पश्चात
- कुमार अमित बोले-सेल की गलत नीतियों के कारण मजदूरों में प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) के महामंत्री कुमार अमित के नेतृत्व में संगठन ने बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों एवं शॉप में कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्पश्चात अधिशासी निदेशक (संकार्य) से मुलाकात कर प्रबंधन को उनसे अवगत कराया।
इन बैठकों की अध्यक्षता BUMS के अध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर ने की तथा संचालन वरीय उपाध्यक्ष रामावतार ने किया। बैठकों के दौरान बीएसएल एवं ठेका कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संघ पदाधिकारियों को अवगत कराया।
बीएसएल कर्मचारियों ने विगत 4 वर्षों से सेल प्रबंधन द्वारा 39 माह के एरियर का भुगतान न करने को लेकर प्रबंधन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की, वहीं ठेका कर्मचारियों ने ठेकेदारों द्वारा कट मनी वसूली और शोषण के प्रति अपना आक्रोश जताया। इस दौरान अनेक विभागों में भारतीय उद्योग मजदूर संघ की शाखा इकाइयों का भी गठन किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL कर्मचारियों ने HRCF की 16 शिकायतों का खोला पिटारा, BAKS सदस्यों का हल्ला बोल
इसके उपरांत BUMS का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप दत्त से मिला और कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। संघ के महामंत्री कुमार अमित ने अधिशासी निदेशक को कर्मचारियों के 39 माह के लंबित एरियर भुगतान और ठेका कर्मचारियों से कट मनी वसूले जाने के कारण मजदूरों में व्याप्त आक्रोश से अवगत कराया तथा शीघ्र एरियर भुगतान एवं ठेका कर्मचारियों के शोषण पर रोक हेतु त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें: Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट
संघ के अध्यक्ष अब्दुल रब अख्तर ने बीएसएल कर्मचारियों के इंसेंटिव रिवार्ड की राशि बढ़ाने की मांग की, वहीं वरीय उपाध्यक्ष रामावतार और संयुक्त महामंत्री अशोक कुमार ने कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु प्रबंधन द्वारा स्थापित मानकों को और सुदृढ़ करने की बात कही।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने अनेक मुख्य महाप्रबंधकों से भी मुलाकात कर उनसे संबंधित विभागों में मजदूरों की स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में संघ के संयुक्त महामंत्री जन्मजय गोस्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द रविदास, पवन कुमार, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, अजीत कुमार, धनराज चौधरी, राकेश कुमार, दिलीप सिंह, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में बीएसएल एवं ठेका कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत