SAIL BSL: कर्मचारी उतरेंगे क्रिकेट मैदान में, 29 से होगी चौके-छक्कों की बारिश

एंट्री लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक मैच 12- 12 ओवरों का होगा केवल सेमी फाइनल और फाइनल मैच 14- 14 ओवरों के होंगे। एक खिलाड़ी को केवल किसी एक टीम से ही खेलने की अनुमति होगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट के मैदान में कर्मचारी उतरने जा रहे हैं। पिछले 4 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों के द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (स्टील चैंपियंस ट्रॉफी) का आयोजन किया जा रहा है। 

ये टूर्नामेंट सेक्टर 4 क्रिकेट स्टेडियम में 29 नवंबर दिन रविवार से आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में बोकारो स्टील प्लांट के सभी मुख्य विभाग एवं ऑक्सीलियरी विभाग, मानव संसाधन विभाग, नगर सेवा भवन, बोकारो जनरल अस्पताल की विभागीय टीमें हिस्सा ले सकेंगी। 

टीमों के एंट्री लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक मैच 12- 12 ओवरों का होगा केवल सेमी फाइनल और फाइनल मैच 14- 14 ओवरों के होंगे। एक खिलाड़ी को केवल किसी एक टीम से ही खेलने की अनुमति होगी। सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।