ब्लास्ट फर्नेस के 18 कर्मचारियों को मिला ‘कर्म शिरोमणि सम्मान’

कर्म शिरोमणि सम्मान’ का उद्देश्य कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना तथा उत्पादन, सुरक्षा, गुणवत्ता एवं कार्य अनुशासन के प्रति सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण को बढ़ावा देना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, कार्य के प्रति समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 18 कर्मचारियों को ‘कर्म शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री विवेक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग के महाप्रबंधक शांतनु मित्रा, विकास नशीने, नवीन कुमार तिवारी, मनीष कुमार तिवारी, केएसएनआर. रमेश एवं विनीत जोहरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य महाप्रबंधक विवेक वर्मा ने सम्मानित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लगन,प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन ही किसी भी औद्योगिक संस्थान की सफलता का आधार है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ब्लास्ट फर्नेस विभाग तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कर्म शिरोमणि सम्मान’ का उद्देश्य कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना तथा उत्पादन, सुरक्षा, गुणवत्ता एवं कार्य अनुशासन के प्रति सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर 18 उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सम्मानित कर्मचारियों में अमरनाथ चौरसिया,अभिषेक गुप्ता, टुकु माझी, रामकुमार शर्मा, सुरेश सिंह कश्यप, मनीष कुमार नेताम, थानू दास बघेल , चंदूलाल तुमरेकी, उलप्पया, अखिलेश्वर कुमार, असित मालो, लक्षण हेमब्रम, पी. जोतेश्वर राव, लक्ष्मी नारायण, राजेश कुमार बैरवा, संजय सूर्यवंशी, रामचंद्र पारखे एवं आर. रामराव शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (HR-BFs) पारुल दीवान द्वारा किया गया। समारोह के अंत में अनिल चेरियन-सहायक प्रबंधक (HR-BFs) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोहेल अहमद-अतिरिक्त श्रमकल्याण अधिकारी, एवं ब्लास्ट फर्नेस मानव संसाधन विभाग के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी के सामूहिक प्रयासों से समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ तथा कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण को सम्मानित करने का यह अवसर प्रेरणादायी एवं यादगार बना।

ब्लास्ट फर्नेस विभाग द्वारा कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को पहचान एवं प्रोत्साहन देने की यह पहल कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।